mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

इटावा: सरेआम तमंचे के बल पर लूट से, पुलिस महकमे में मचा हड़कम्प।

बाइक सबार बदमाश नगदी मोबाइल फोन बाइक लूट हुए फरार,

भरथना कोतवाली पुलिस प्रशासन में रविवार की सरे शाम उस समय हड़कम्प मच गया जब राहचलते अज्ञात बाइक सबार बदमाशों ने एक बाइक सबार युवक को जबरन रोक कर कनपटी पर तमंचा लगाकर उससे नगदी मोबाइल फोन और बाइक लूटली और सनसनीखेज घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से भाग जाने में सफल हो गये। हालांकि भरथना पुलिस ने भरथना क्षेत्र के सभी मार्गो पर नाकेबंदी कर बदमाशों की जमकर तलाश की लेकिन पुलिस को कोई सफलता हाथ नही लग सकी। बाबजूद इसके बदमाशों की तलाश में भरथना पुलिस जुटी हुई है।


लूट के शिकार हुए पीड़ित जनपद औरैय्या थाना अछल्दा के ग्राम नगरिया निवासी पिंकू शाक्य पुत्र शिव कुमार शाक्य ने बताया कि रविवार की शाम वह बाइक से भरथना क्षेत्र के ग्राम दिवरासई अपनी ससुराल जा रहे था,जैसे ही वह इटावा-कन्नौज हाईवे मार्ग से निकले सम्पर्क मार्ग ग्राम रामायन-महमूदपुर बम्बा मार्ग पर पहुंचा इसी बीच पहले से मुह में गमछा बांध खड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे जबरन रोक लिया और कनपटी पर तमंचा लगाकर जेब मे रखे तीन हजार रुपये एक कीमती मोबाइल फोन और बाइक लूटकर भाग जाने में सफल हो गये।
आपको बतादें भरथना में नवनियुक्त कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी की नियुक्ति के बाद से नगर क्षेत्र के बदमाशों के हौसले इतने बुलन्द हो चुके है कि नगर क्षेत्र में पिछले डेढ़ माह में अनगिनत घटित घटनाएं थमने का नाम नही ले रहीं हैं। नगर के बुद्धजीवियों की मानें तो नवनियुक्त कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी नगर व पुलिस चौकी के बजाय कोतवाली में बैठे रहने के अलावा कस्बा से वाहर रहने के कारण बदमाशों के हौसले बुलंद होना माना जा रहा है। बस घटना घटित होने पर ही कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी के लोगों को बमुश्किल दर्शन होते है।

रिपोर्ट -विजयेन्द्र तिमोरी, संवाददाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *