mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

*उन्नाव रेप केस : पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए लखनऊ लाया गया*

पीड़िता

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में गैंगरेप के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम कड़ी सुरक्षा एवं व्यवस्था के बीच पीड़िता को शनिवार सुबह लखनऊ के राममनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची. यहां पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा.
सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता और उसके परिवार का शनिवार को सीबीआई कार्यालय में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से आमना-सामना कराया जाएगा. वहीं, दूसरी ओर सीबीआई ने शुक्रवार देर रात 1:30 बजे आरोपी विधायक सेंगर का भी मेडिकल करवाया है.
उन्नाव गैंगरेप के आरोपी बांगरमऊ से विधायक बीजेपी नेता कुलदीप सिंह सेंगर से शनिवार को भी पूछताछ जारी है. इससे पहले उनका सामना माखी थाने के निलंबित छह पुलिसकर्मियों से कराया गया. दोपहर तक सीबीआई कोर्ट में विधायक को पेश कर ट्रांजिट रिमांड के लिए सीबीआई याचिका दाखिल कर सकती है.
गौरतलब है कि सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को उन्नाव जाकर भी गहन पड़ताल की थी. पीड़िता और उसके परिवार का बयान लेने के साथ ही जिला अस्पताल के सीएमएस, माखी थाने के एसओ अशोक सिंह भदौरिया समेत अन्य निलंबित स्टाफ से भी पूछताछ की गई.