mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

कक्षा नौ की छात्रा का कमाल, घरेलू वस्तुओं से बनाई अनोखी सैनिटाइजर मशीन!

https://youtu.be/fWLgAyJh0xs

रिपोर्ट – मनीष पाल,

फतेहपुर जिले में कक्षा 9 की छात्रा ने अनोखा कारनामा करके दिखाया है वैज्ञानिक प्रतिभा की धनी इस छात्रा ने लोगों को कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने के लिए एक ऐसी सेनेटाइजर मशीन बनाई है जो हाथ से छुए बिना ही आपके हाथों को पूरी तरह से सेनेटाइज कर देती है। इस मशीन के जरिये हाथों को सेनेटाइज करके कोरोना जैसी जानलेवा महामारी से बचा जा सकता है। अपनी प्रतिभा के बल पर छात्रा के द्वारा तैयार की गई इस मशीन को देखने के बाद कोई भी व्यक्ति बिना उसकी तारीफ किए नही रह सकता है।

फतेहपुर शहर की रहने वाली चौदह वर्षीय कशिश शहर के चित्रांश नगर में स्थित चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा है। कशिश गुप्ता के पिता रामखेलावन गुप्ता फार्मासिस्ट के पद पर तैनात है, कोरोना महामारी को लेकर सरकार द्वारा किये जा रहे उपायों की चर्चा अक्सर घर मे सुनने के बाद कशिश ने इस बीमारी से निपटने के लिए अलग से कुछ करने की ठान ली जिसके बाद होनहार कशिश ने खुद से ऐसे उपकरण बनाये जिससे बिजली से चलने वाला सेनेटाइज मशीन बन कर तैयार हो सकी।


इस मशीन की खूबी यह है कि बिना हाथ लगाए ही हाथों को सेनेटाइज किया जा सकता है कशिश गुप्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति अगर सेनेटाइजर को छू लेता है तो उसके बाद उसे छूने वालों में कोरोना संक्रमण का खतरा बना रहता है इस लिए उसने ऐसी सेनेटाइजर मशीन बनाई है जिससे बिना हाथ लगाए ही हाथों को सेनेटाइज किया जा सके।होनहार छात्रा की इस प्रतिभा को देखते हुए विद्यालय डायरेक्टर प्राची श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रा के इस प्रयास के लिए विद्यालय की तरफ से उसे सम्मानित करने के साथ ही उसके अंदर की वैज्ञानिक प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय लगातार प्रयास करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *