mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

टीवी अखबार रेडियो सोशल मीडिया कौन है सूचनाओं का सबसे भरोसेमंद स्रोत?सर्वे से हुआ खुलासा!

देश में दो-तिहाई या 66.5% लाेगाें का मानना है कि अखबार अभी भी सूचना का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत हैं यद्यपि 29.2% लाेग इससे सहमत नहीं थे। आईएएनएस और सी वोटर मीडिया ट्रैकर के सर्वे में यह बात सामने आई है। सर्वे में शामिल 63.1% लाेगाें ने माना कि कोरोना के बाद पाठकों के लिए अखबार अधिक महत्वपूर्ण हो गए हैं, जबकि 31.2% इससे असहमत थे।

75.5% ने कहा कि वे अखबार पढ़ना इसलिए पसंद करते हैं कि उसमें सभी खबरें और घटनाक्रम सही ढंग से दी जाती हैं, जबकि 12.5% ऐसा नहीं मानते हैं। सर्वे में 72.90% लाेगाें ने कहा कि टीवी न्यूज चैनलाें की बहस की तुलना में अखबार की रिपोर्ट अधिक जानकारी देती है, जबकि 21.50% लाेग इससे असहमत थे।

सर्वे में पाया गया कि न्यूज को फोन पर सक्रिय रूप से साझा किया जाता है। सर्वे में 68.1% लोगों ने कहा, जब मैं कुछ महत्वपूर्ण पढ़ता हूं, तो मैं इसे फोन पर अन्य लोगों से साझा करता हूं। हालांकि, टीवी की पहुंच को देखते हुए 40% लोगों ने टीवी न्यूज चैनलों को सूचना के सबसे भरोसेमंद स्रोत के रूप में पहचाना। वहीं 29.2% ने इस मामले में अखबार को तवज्जो दी।

इसके अलावा 14.9% ने सोशल मीडिया, 4.5% ने रेडियो और एफएम और 2.5% लोगों ने वेबसाइट पर भरोसा जताया। टीवी चैनलों में विज्ञापन के कारण सिर्फ चीजें खरीदने के सवाल पर 76.5% ने इस बात पर असहमति जताई, जबकि 19.3% इससे सहमत दिखे। 74.5% ने कहा कि टीवी चैनलों में विज्ञापन मनोरंजन के लिए अधिक हैं, जबकि 18.5% इससे असहमत नजर आए। सर्वे में 67.5% लोगों ने कहा कि आईपीएल मैचों के दौरान बहुत अधिक विज्ञापन ब्रेक होते हैं, जबकि 12.7% रहे। इसके अलावा 65.2%ने कहा कि वे बिना किसी ब्रेक के क्रिकेट मैच देखना चाहते हैं।

सर्वे में महत्वपूर्ण बात यह सामने आई कि 52.2% उत्तरदाताओं ने कहा कि लाइव मैच देखने के बाद भी उसके बारे में अखबार में पढ़ना पसंद करते हैं, जबकि 30.2% लोग इससे असहमत रहे। कुल 65% लोगों ने कहा कि अखबारों में विज्ञापन अधिक उपयोगी हैं, जबकि 24.6% इससे असहमत नजर आए। सर्वे में देश के सभी राज्यों के प्रत्येक जिलों से आने वाले 5,000 से ज्यादा लाेगाें से सवाल पूछे गए थे। यह सर्वे 2020 में सितंबर के अंतिम और अक्टूबर के पहले हफ्ते में किया गया था।

सच ही है टी वी चैनलों व अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के बावजूद भी अखबार समाचारों को पढ़ने का सर्वप्रिय माध्यम है।

रिपॉर्ट- विकास चन्द्र अग्रवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *