mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

ट्रक और बस की भीषण टक्कर! डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगो की दर्दनाक मौत से मचा हड़कम्प।

रामसनेहीघाट,बाराबंकी: बाराबंकी के थाना रामसनेहीघाट क्षेत्र अंतर्गत एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई है और घायलों का इलाज किया जा रहा है।

आपको बता दें कि पूरा मामला रामसनेहीघाट से जुड़ा हुआ है जहां पर बीती रात रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर डबल डेकर बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। एडीजी जोन लखनऊ के अनुसार इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है, यह हादसा मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ।

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या सीमा पर कल्याणी नदी के पुल पर डबल डेकर बस रात करीब एक बजे खराब हो गई थी, तेज बारिश के कारण बस को किनारे खड़ी करके चालक और परिचालक उसकी मरम्मत करवा रहे थे इसी बीच लखनऊ की ओर से जा रही तेज रफ्तार एक अनियंत्रित ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी की कि अधिकांश की मौत मौके पर ही हो गई।

रात साढ़े तीन बजे तक चार लोगों के शव घटनास्थल पर दबे पड़े थे, जबकि 11 की मौत की पुष्टि सीएससी रामसनेहीघाट ने की है वहीं एक की मौत बाराबंकी जिला अस्पताल में हुई कुल 18 यात्रियों की मौत हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच गया वहीं एडीजी जोन लखनऊ ने घटनास्थल का जायजा लिया और संबंधित को आवश्यक निर्देश भी दिए। मौके पर बचाव कार्य जारी है और क्रेन की मदद से बस हो हटाया जा रहा है।

रिपोर्ट- नितेश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *