mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

पीएम मोदी ने ओलंपिक के पदक विजेताओं से की मुलाकात।

नई दिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय ओलंपिक दल और टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेताओं से सोमवार को अपने अधिकारिक आवास पर चाय पर मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने इससे एक दिन पहले लाल किले पर आयोजित 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में खिलाड़ियों को आमंत्रित किया था।

भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने भारत को 13 साल के अंतराल के बाद जाकर पहला ओलम्पिक स्वर्ण दिलाया। पीएम मोदी ने नीरज से विशेष रूप से अलग से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। साख ही पीएम मोदी ने अपना किया हुआ वादा भी निभाया। पीएम मोदी ने नीरज को उनका मनपंसद चूरमा खिलाया।

मोदी ने कांस्य जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और महिला मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहैन से भी मुलाकात की। सिंधू ने अपना पिछले ओलम्पिक का रजत पदक और टोक्यो में जीता कांस्य पदक पीएम मोदी को दिखाया। प्रधानमंत्री ने दोनों पदकों को छूते हुए तस्वीर खिंचवाई।

सिंधु को इस अवसर पर विशेष रूप से आइसक्रीम दी गई। वहीं प्रधानमंत्री ने कुश्ती रजत और कांस्य जीतने वाले भारतीय कुश्ती दल के साथ भी अलग से मुलाकात की। तस्वीर में पीएम मोदी के दोनों तरफ पदक जीतने वाले खिलाड़ी रवि कुमार दहिया और बजरंग पूनिया नजर आ रहे हैं। रवि ने टोक्यो में रजत और बजरंग ने कांस्य पदक जीता।

टोक्यो में 41 साल के लम्बे अंतराल के बाद कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए भी मोदी से मुलाकात यादगार रही। भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह ने खिलाड़ियों के हस्ताक्षर वाली हॉकी स्टिक मोदी को भेंट की। मोदी ने अलग से मनप्रीत के साथ बात की और तस्वीर खिंचवाई। इससे पहले पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर अपने भाषण में खिलाड़ियों को सराहा और देश की जनता से उनकी सराहना करने का आग्रह किया। भारतीय दल ने टोक्यो में रिकॉर्ड सात पदक जीतकर लंदन ओलम्पिक में छह पदक जीतने के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया था।

रिपोर्ट – आर डी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *