mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारम्भ!

बाराबंकी। चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव के दौरान जनपद बाराबंकी में शहीद स्मारक गांधी भवन में चौरी-चौरा शताब्दी समारोह का शुभारम्भ प्रभारी मंत्री दारा सिंह चैहान, जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, विधायक रामनगर शरद अवस्थी, विधायक दरियाबाद सतीश शर्मा, जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह, पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी  मेधा रूपम तथा अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर किया गया साथ ही प्रधानमंत्री के द्वारा रिमोट के माध्यम से डाक टिकट का विमोचन एवं मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री जी के वर्चुअल उद्धबोधन को भी सुना गया।

तदोपरान्त स्वतंत्रता संग्राम स्थल/शहीद स्मारकों, शैक्षणिक संस्थानों में समवेत रूप में विद्यार्थियों, कलाकारों एवं आमजनों द्वारा वन्दे मातरम् का गायन किया गया। चैरी-चैरा शताब्दी महोत्सव के दौरान विभिन्न ग्रामों, विद्यालयों एवं स्थलों से प्रभात फेरी प्रारम्भ की गई। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिजनों में देवी प्रसाद बाजपेई, रविशंकर बाजपेई, सर्वेश बाजपेई, विनय बाजपेई, श्रीमती रमाकान्ति देवी, उपेन्द्र कुमार, राजेन्द्र प्रताप सिंह, ज्वाला प्रसाद, श्रीमती पार्वती देवी, श्रीमती रामलली सिंह, श्रीमती आशिया बेगम, श्रीमती इन्दिरा दुबे, श्रीमती सरिता सिंह, शिवकरन सिंह आदि को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि हम सभी को देश की आजादी में शहीद वीर जवानों, उनके परिजनों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए सम्मान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस देश की आजादी के लिए लोगों ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर सामूहिक रूप से अपना योगदान दिया है। उन्होने कहा कि शहीदों ने देश की आजादी की लिए अपनी जान कुर्बान की है। उन्हें बारम्बार नमन करता हॅू। चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों को शाल भेंटकर तथा मोमेन्टों से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा भेजी गई एलईडी वैन के माध्यम से भी लोगों को माननीय प्रधानमंत्री जी के वर्चुअल कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। सूचना विभाग से स्थापित एलईडी वीडियो वैन आगामी 15 दिनों तक जनपद के विभिन्न स्थानों पर चैरी-चैरा शताब्दी महोत्सव और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाआंे का प्रचार-प्रसार करेगी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह ने कहा कि आज के इस शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों व जनसमूह का हदय से धन्यवाद देता हॅू जिन्होंने सह्दयता से इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता आशीष पाठक द्वारा किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0बी0के0एस0चैहान, जिला विद्यालय निरीक्षक, समाज कल्याण अधिकारी, राजकीय आईटीआई प्रधानाचार्य दीपक यादव, अपर जिला सूचनाधिकारी, सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं, अध्यापिकाएं व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बाराबंकी से नितेश मिश्रा की रिपोर्ट!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *