mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: दो अन्तर्जनपदीय चोरों गिरफ्तार, कब्जे से दो तमंचा मय तीन अदद जिन्दा कारतूस बरामद।

बाराबंकी।पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण रखने के लिए अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार पाण्डेय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ पवन गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लोनीकटरा अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

आज मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर थाना लोनीकटरा पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय चोरों मो0 अजीम पुत्र इन्तजार व नादिर पुत्र गुलामनबी निवासीगण ग्राम गनीमत नगर मजरे शाहपुर थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद को ग्राम दहिला स्थित डेरी के पास से गिरफ्तार किया गया । तलाशी में अभियुक्तगण के कब्जे से दो अदद तमंचा व तीन अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया । अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना लोनीकटरा पर मु0अ0सं0 33-34/21 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेजा गया।

अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि हम लोग जनपद प्रयागराज, कौशाम्बी, जौनपुर, बाराबंकी व आसपास के जनपदों में घूम- घूमकर चोरी करते हैं । थाना लोनीकटरा क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम हुसैनाबाद में दिनाँक 06/07.01.2021 को चोरी करने की बात भी बताई गयी ।

गिरफ्तार अभियुक्त मो0 अजीम पुत्र इन्तजार निवासी गनीमत नगर मजरे शाहपुर थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद लोनी कटरा जनपद बाराबंकी से संबंधित एक मुकदमे में वांछित है और अभियुक्त नादिर पुत्र गुलामनबी निवासी गनीमत नगर मजरे शाहपुर थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद थाना कीडगंज जनपद प्रयाग में 02 , थाना कोखराज जनपद कौशांबी में 02 व थाना लोनी कटरा जनपद बाराबंकी से संबंधित मुकदमों में वांछित है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव, व0उ0नि0 लक्ष्मीकान्त सोनकर, उ0नि0 प्रवेन्द्र सिंह, उ0नि0 इन्द्रपाल सिंह, हे0का0 अजय कुमार, का0 नित्यानन्द, का0 पवन गौड़ थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी शामिल रहे।

रिपोर्ट–सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *