इटावा: निःशुल्क नेत्र शिविर में पांच सौ से अधिक मरीजों ने कराया परीक्षण।

भरथना,इटावा। भरथना नगर के बकेबर रोड स्थित ग्राम मोढ़ी सेंगर नदी के निकट भरथना लायन्स क्लब के तत्वाधान में और लायन अरविन्द्र कुमार चौरसिया के संयोजन में आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का शुभारम्भ भरथना की उपजिलाधिकारी नम्रता सिंह और श्रीपागल बाबा लीलाधर गंगासागर धाम के मुख्यंयासी श्यामसुन्दर चौरसिया ने संयुक्त रूप से फीता काट और दीपप्रज्वली कर किया गया। जहाँ कानपुर के डॉक्टर जवाहरलाल रोहतगी स्मारक नेत्र चिकित्सालय के चिकित्सकों ने करीब पांच सौ से अधिक नेत्र रोगियों के नेत्रों का निःशुल्क परीक्षण किया। साथ ही उन्हें चिकित्सकीय सलाह व निशुल्क दवाइयां उपलब्द कराई। और शेष ढाई सैकड़ा से अधिक मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित कर उन्हें कानपुर चिकित्सालय भेजने की व्यवस्था की गई।

आपको बतादें इस निशुल्क नेत्र शिविर में पांच सौ से अधिक मरीजों ने समय से पहुँच कर नेत्र परीक्षण का रजिस्ट्रेशन कराया। नेत्र शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर के०सी० अग्निहोत्री समेत करीम खान, चन्द्र प्रकाश, सुरभि, रजनीश पांडेय की चिकित्सकीय टीम ने मरीजों का नेत्र परीक्षण किया। शिविर में लायन्स क्लब के आई पी पांडेय, सुधा पांडेय, प्रदीप पांडेय, अखलेश पोरवाल, आशीष चौधरी”सौनी” अनुराग पोरवाल, सचिन कौशल, रवि मिश्रा, पारूमल,जमुनादास,सुशांत उपाध्याय, शरद पोरवाल, सुनील शारदा, कुलदीप यादव, सुबोध दीक्षित, गोरलदास नन्दवानी आदि के अलावा अन्य सभी लायन बन्धु मरीजों को व्यवस्थित करने में जुटे रहे।

संवाद सूत्र -शिवांग तिमोरी, भरथना, इटावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *