mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: पुलिस का गुडवर्क! चोरी के 43 मोबाइल व 4 मोटरसाइकिल सहित 6 अभियुक्त गिरफ्तार।

बाराबंकी। थाना कोठी पुलिस द्वारा मोबाइल चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 06 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 43 अदद चोरी का मोबाइल व 04 अदद मोटर साइकिल बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

थानाध्यक्ष रितेश पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि राजेन्द्र कुमार पुत्र राम लखन निवासी पूरे पंडित मजरे पडारावां थाना कोठी जनपद बाराबंकी तथा मायाराम पुत्र जियालाल निवासी बसन्तपुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी जो सेमरावां बाजार गये थे, दोनों लोगों की जेब से मोबाइल चोरी कर लिया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना कोठी पर मु0अ0सं0-117/21 धारा 379 पंजीकृत किया गया था।

उक्त के संबंध मेंपुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद द्वारा घटना का अनावरण करने एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी कर मोबाइल की बरामदगी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज पाण्डेय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ नवीन सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कोठी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इसी क्रम में मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर मोबाइल चोरी के अन्तर्राज्यीय गैंग के 06 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से विभिन्न स्थानों से चोरी किये गये 43 अदद स्मार्ट/एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किये गये। अभियुक्तगण के विरूद्ध धारा 411/413 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी।

अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम लोगों का एक गिरोह है । हम लोग ललितपुर और दतिया से बाराबंकी, गोण्डा, बहराइच, बस्ती, अयोध्या, सुलतानपुर आदि शहर आकर जिले के मुख्यालय के बाहर अपना डेरा लगाते है। हमारी महिलाएं आस-पास के गांव/कस्बों में चूड़ी और कान की आर्टीफिशियल ज्वैलरी बेचती है। हम अपने बच्चों को बाजारों एवं कस्बों में मोटर साइकिल से ले जाकर छोड़ देते है और हमारे बच्चे दुकान एवं व्यक्तियों के जेब से महगें मोबाइल सफाई से निकाल लेते है । हम लोगों के पास जब काफी संख्या में चोरी के मोबाइल हो जाते है तो वहां से वापस अपने मूल निवास स्थान पर चले जाते है । मूल निवास स्थान जाने पर चोरी किये गये मोबाइलों को सस्ते दामों पर बेच देते है। कुछ दिनों बाद पुनः दूसरे जनपद में जाकर इस तरह से चोरी करते है। बरामद मोबाइलों की सर्विलांस के माध्यम से जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्ट- मोहित शुक्ला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *