mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: यूटा ने बीएसए को पत्र सौंपा, समस्याओं के निराकरण की मांग

बाराबंकी: यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) ने जिले में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को समस्याओं के त्वरित निराकरण कराए जाने के सम्बन्ध में पत्र सौपा।

जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि विभागीय निर्देशों के क्रम में शिक्षको की मासिक उपस्थित प्रपत्र 9 को ऑनलाइन भरे जाने के निर्देश है जबकि जनपद के कुछ विकास खण्ड में ऑनलाइन भरे हुए प्रपत्र 9 के प्रिंट आउट की मांग प्रधानाध्यापकों से की जा रही है, जो पूर्णतः अनुचित है। इसके अतिरिक्त यू डायस की फीडिंग की हार्ड कॉपी प्रधानाध्यापकों द्वारा भरी जानी है, उसकी ऑनलाइन फीडिंग का बजट विभाग द्वारा संकुल स्तर पर भेजे जाने की व्यवस्था की गयी है, फिर भी कुछ विकासखंडों में प्रधानाध्यापकों से ऑनलाइन फीडिंग कराये जाने के मौखिक निर्देश दिए गये है। जो पूर्णतः अनुचित है।

इसके साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय को पुनः अवगत कराया गया कि उनके कार्यालय स्तर पर चयन वेतनमान आदेश निर्गत करने के लिए पत्रावली काफी समय से लम्बित है, जिसका संज्ञान लेकर वेतन आदेश निर्गत करने सहित उक्त तीनों समस्याओं के समाधान हेतु जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार, धर्मेंद्र वर्मा, सत्येंद्र भास्कर, पूर्णेश प्रताप सिंह, दीपक मिश्रा, शाकिब किदवई, प्रदीप श्रीवास्तव, लक्ष्मी सिंह, अंजना गुप्ता, राजकपूर आदि पदाधिकारियों ने पत्र के माध्यम से अवगत कराये हुए निराकरण की मांग की।

रिपोर्ट- मोहित शुक्ला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *