mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

भ्रष्टाचारियों अहंकारियों को जनता देगी जवाब, फिर बीजेपी का लहराएगा परचम – अमरेश शुक्ला, पूर्व विधायक

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अमरेश शुक्ला ने कहा है कि जनता बहुत होशियार है किसी को यह भ्रम नहीं होना चाहिए कि जनता से कुछ छुपाया जा सकता है या जनता को ज्यादा दिनों तक बरगलाया जा सकता है।

जिन नेताओं ने जनता को ठगने का काम किया है झूठे वादे करके जनता का शोषण किया है ऐसे भ्रष्ट और अहंकारी नेताओं को जनता जल्दी ही उनकी सही जगह पर भेज देगी। उन्होंने कहा है कि एक वर्ग का तुष्टीकरण करने वाले दलों के झांसे में अब भारतीय समाज नहीं फसने वाला क्योंकि लोग समझ चुके हैं कि कई दशकों से उनके खिलाफ साजिश की गई है।

आज देश के लोगों ने यह देख लिया कि भारतीय जनता पार्टी ही सबका साथ और सबका और सबका विश्वास के मार्ग पर चल सकती है और भारतवर्ष को एक बार फिर से विश्व गुरु और सशक्त राष्ट्र बना सकती है।

रामनगर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत में अमरेश शुक्ला ने कहा कि 2022 में एक बार फिर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जनहित के लिए समर्पित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनता भाजपा की नीतियों में विश्वास प्रकट करते हुए 2022 में बीजेपी की सरकार बनाने का काम करेगी।

पूर्व विधायक ने कहा कि जनता यह समझ चुकी है कि उसके असली हितेषी कौन है। यह खुशी की बात है कि भारत देश के लोग अब अपने परिवार समाज और देश के बेहतर भविष्य के लिए मतदान करना सीख गए हैं।

द इंडियन ओपिनियन
बाराबंकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *