mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

मंदिर जा रहे कमलेश मिश्र की हत्या, कांग्रेस बोली ब्राह्मणों के लिए यूपी बन रहा पीओके!

इसे संयोग कहें या फिर कुछ और पिछले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग आपराधिक घटनाओं का शिकार हो रहे हैं जिसको लेकर न सिर्फ समाज में  नाराजगी है बल्कि राजनीति भी जोरों पर हो रही हैl कांग्रेस  सपा और बसपा जैसे दल ब्राह्मणों के साथ होने वाली घटनाओं का इस्तेमाल सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी का घेराव करने में कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज का गुस्सा शासन और प्रशासन के खिलाफ बढ़ता जा रहा है, आए दिन ब्राह्मणों के साथ हो रहे अपराध पर लगाम नहीं लग रही है। ताजा मामला सीतापुर का है जहाँ एक और ब्राह्मण की निर्मम हत्या कर दी गई।
महोली इलाके में मंदिर में पूजा करने गये रिटायर्ड टीचर कमलेश मिश्र की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या करके बदमाश मौके से फरार हो गए।

हत्यारों ने रिटायर्ड टीचर को कई बार चाकुओं से गोदा और फिर खंती में फेंक दिया, कमलेश मिश्रा की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गई है, पुलिस की माने तो तंत्र मंत्र करने और सीखने के चलते रिटायर्ड टीचर की हत्या की आशंका जताई जा रही है। रिटायर्ड होने के बाद कमलेश मिश्रा तंत्र मंत्र करने लगे थे और अपने शिष्यों को सिखाते भी थे। गाँव के पास श्मशान घाट के मंदिर के पास हत्या हुई है।

वही राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर में ब्राह्मण की हत्या की वारदात होने पर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज खत्म है, जंगलराज चल रहा है और एक वर्ग को निशाना बनाया जा रहा है। रोजाना हत्या, लूट और डकैती हो रही है। उत्तर प्रदेश में अपराधी बेखौफ होकर वारदातें कर रहे हैं।

सीतापुर में ब्राह्मण हत्या पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, उत्तर प्रदेश में रोज़ ब्राह्मणों की हत्या की खबरें आ रही है, 30 साल पहले जो कश्मीर के ब्राह्मणों के साथ हुआ था आज वही हाल यूपी में ब्राह्मणों का हो रहा है, मैं योगी सरकार से पूछना चाहता हूं कि क्या यूपी में ब्राह्मण समाज के लोगों को रहने का अधिकार नही है? उत्तर प्रदेश ब्राह्मणों के लिए POK बन गया है।

रिपोर्ट – मनीष सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *