mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में हो सकेगी डेंगू, स्वाइन फ्लू की जांच, आरटीपीसीआर लैब शुरू।

रिपोर्ट – आशीष मिश्रा,

लखनऊ में बलरामपुर अस्पताल में भी अब कोरोना के साथ ही डेंगू एलाइजा, स्वाइन फ्लू आदि की जांच भी हो सकेगी। अभी तक यह जांचें केजीएमयू व स्वास्थ्य भवन में कराई जाती रही हैं। शनिवार को बलरामपुर अस्पताल में वाॅयरोलाॅजी लैब का उद्घाटन होगा। अस्पताल के अफसरों का दावा है कि मुख्यमंत्री कालीदास मार्ग स्थित आवास से ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। केजीएमयू के बाद जिले का यह पहला सरकारी अस्पताल होगा, जहां आरटीपीसीआर लैब होगी।बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ राजीव लोचन ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार से आरटीपीसीआर लैब बनाने का आदेश मिला था। जिससे ज्यादा मरीजों की कोरोना की जांच हो सके। बलरामपुर में ट्रूनेट मशीन से रोजाना सिर्फ 15-20 नमूने ही ही लिए जा रहे हैं। वाॅयरोलाॅजी लैब बनने के बाद अधिक मरीजों की जांच हो सकेगी। लैब संचालन के लिए पांच लोगों का नया स्टाॅफ नियुक्त किया गया है। जिसमें दो माइक्रोबायोलॉजिस्ट, लैब टेक्नीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर व अन्य स्टाॅफ शामिल है।
निदेशक ने बताया कि कोरोना के साथ ही डेंगू एलाइजा, चिकनगुनिया, यूरिन, ब्लड व स्टूल कल्चर, स्वाइन फ्लू की भी जांच यही की जा सकेगी। अभी तक यह जांचें स्वास्थ्य भवन और केजीएमयू की लैब में ही कराई जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *