mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

लखनऊ में ओलम्पिक खिलाड़ियों का CM योगी ने किया सम्मान।

लखनऊ :उत्तर प्रदेश के लिए आज बड़ा दिन रहा। योगी सरकार ने टोक्यो ओलिंपिक 2020 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का बुधवार को लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सम्मान किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने सभी खिलाड़ियों को चेक देकर सम्मानित किया। जैवलिन थ्रोअर स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को 2 करोड़ का चेक मिला। इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रदेश में डिप्टी एसपी बनाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

ओलिंपिक में स्वर्ण पदक विजेता को यूपी सरकार 2 करोड़ रुपए की धनराशि सम्मान स्वरूप दी गई। रजत पदक विजेताओं को डेढ़-डेढ़ करोड़, कांस्य पदक विजेताओं को एक-एक करोड़ रुपए दिए गए। कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम के सभी सदस्यों को एक-एक करोड़ रुपए और अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिला हॉकी टीम के सदस्यों को 50-50 लाख रुपए का पुरस्कार दिया गया। ओलिंपिक में शामिल प्रदेश के सभी खिलाड़ियों को सम्मान स्वरूप अलग से धनराशि भी दी गई।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश कुंभ की धरती है। प्रयागराज सबसे बड़ी आध्यात्मिक और धार्मिक नगरी है। कुंभ की स्मृतियों को आगे बढ़ाने के लिए लखनऊ में खिलाड़ियों का सम्मान करने के लिए उपस्थित हैं।

सीएम योगी बोले – उत्तर प्रदेश भारत के पदक विजेताओं का स्वागत अभिनंदन करते हुए सीएम योगी ने कहा कि इन सभी लोगों ने कोरोना महामारी के बीच में अपना बेस्ट दिया। हम सब देश के प्रधानमंत्री के आभारी है। पीएम ने सबका मनोबल बढ़ाया। अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा मेडल पाने के वाले खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। 58 खेलों में 10 खिलाड़ी उत्तर प्रदेश के थे, यह हमारे लिए गर्व की बात है। इस दौरान सीएम योगी ने वंदना कटरिया का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी हैट्रिक हम सब को गौरवान्वित कराती है। एक भारत सर्वश्रेष्ठ भारत का संदेश दिया है।
सीएम ने कहा कि वर्तमान में 3 स्पोर्ट्स कॉलेज प्रदेश में संचालित है, सरकार खेल प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रोत्साहन राशि देती है। मुझे विश्वास है कि टोक्यो में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन से हमारे प्रदेश के खेल प्रतिभागी भी प्रोत्साहित होंगे। हमारी सरकार ने हर गांव में एक खेल मैदान बनाने का निर्णय किया है और ग्राम पंचायत पर ओपन जिम निर्माण का निर्णय है। उत्तर प्रदेश सरकार हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने का ऐलान करती है। 16 खेल के लिए 44 छात्रावास संचालित हो रहा है। जिसमें बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं।
सीएम योगी ने कहा कि कुश्ती फेडरेशन के प्रस्ताव को हमने स्वीकार किया है, और हम खिलाड़ियों के डाइट मनी को 250 रु से बढ़ाकर 375 रुपए करने जा रहे हैं। उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रदेश में डिप्टी एसपी बनाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता और एशियन प्रतियोगिता में भी अनुदान राशि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अलग-अलग के जनपदों में भी कार्यक्रम हो रहे हैं और हर जनपद में 75 खिलाड़ियों का सम्मान किया जा रहा है।
सीएम ने कहा कि वर्तमान में 3 स्पोर्ट्स कॉलेज प्रदेश में संचालित है, सरकार खेल प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रोत्साहन राशि देती है। मुझे विश्वास है कि टोक्यो में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन से हमारे प्रदेश के खेल प्रतिभागी भी प्रोत्साहित होंगे। हमारी सरकार ने हर गांव में एक खेल मैदान बनाने का निर्णय किया है और ग्राम पंचायत पर ओपन जिम निर्माण का निर्णय है। उत्तर प्रदेश सरकार हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने का ऐलान करती है। 16 खेल के लिए 44 छात्रावास संचालित हो रहा। जिसमें बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं।

वहीं, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि खेलेगा युवा बढे़गा युवा नारे के साथ देश लड़की ने मान सम्मान बढ़ाया। पहले लड़कियों की खेलने से मना किया जाता था, लेकिन लड़कियों ने बेड़ियों को तोड़ दिया। सीएम योगी ने एक खिलाडी का सम्मान नहीं किया, उन्होंने प्रत्येक खिलाड़ियों का सम्मान किया हैं।
इससे पहले उत्तर प्रदेश के खेल एवं पंचायती राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के लिए हर्षोल्लास का दिन है। आज का दिन ऐतिहासिक है, जो देश के लिए मेडल जीतने वालो का सम्मान किया जा रहा हैं। हमारे खिलाड़ियों ने यूपी ही नहीं पूरे देश के मान-सम्मान को दुनिया के पैमाने पर बढ़ाने का काम किया है। हम सब इसका सम्मान करते हैं। इस मौके पर इकाना स्टेडियम में करीब 10 हजार से अधिक लोग मौजूद हैं।
अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र ध्रुव बत्रा ने कहा कि एथलेटिक्स में जबसे ओलिंपिक शुरू हुआ है। रजत पदक मीराबाई चानू ने और दूसरा रजत पदक रवि दहिया ने जीता। वहीं, भारत की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी. सिंधु ने कांस्य पदक हासिल किया है। बॉक्सिंग में असम निवासी लवलीना बोरगोहेन ने कांस्य पदक व विश्व के नंबर 1 पहलवान बजरंग पुनिया ने भी कांस्य पदक ओलिंपिक में हासिल कर भारत का मान बढ़ाया है। 41 साल बाद हॉकी की टीम ने विजय हासिल की है।
तालियों की गूंज के बीच महिला हॉकी टीम की कैप्टन रानी रामपाल ने कहा कि तीन मैच हारे, लेकिन पहला ही मैच हमने हॉलैंड के खिलाफ बढ़िया खेला। वहीं से हौसला आया। उत्तर प्रदेश पहला प्रदेश है, जिसने केवल पदक पाने वाले को नहीं बल्कि सबको बुलाया। इससे सबके दिल में आशा जगेगी कि हमारा सम्मान भी आगे होगा।
100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच भारत के लिए खेल चुके बनारस के ललित उपाध्याय ने कहा कि देश के लिए हॉकी खेलना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बाहर के खिलाड़ियों को सम्मान देना बहुत बड़ी बात है। योगी सर ने जूम मीटिंग पर हमारा मनोबल बढ़ाया था। हमारा ध्यान खेल पर था। मेडल के लिए हॉकी इंडिया का धन्यवाद दिया। आगे कहा कि हम आशा करते हैं कि यहां के खिलाड़ियों पर सरकार और सीएम का आशीर्वाद बना रहेगा।
भारतीय रेसलर बजरंग पुनिया
भारतीय रेसलर बजरंग पुनिया ने कहा कि रेसलिंग एक ऐसा खेल है, जिसने 4 बार से मैडल दिया। रेसलिंग संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण की वजह से बहुत लाभ हुआ है। वह जब से आए हैं, तब से हम लोग 3 मैडल ला चुके हैं।
भारत की पहली महिला खिलाड़ी पीवी. सिंधु ने सबसे पहले उत्तर प्रदेश सरकार का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी हमको सम्मानित किया गया था। यह सम्मान हमारे लिए बहुत मायने रखता है। योगी सरकार के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
रेसलर रवि दहिया ने कहा कि इतना अच्छा प्रोग्राम किया गया, इसके लिए सबको धन्यवाद। वो ऐसा मंच था कि हम जीतने के लिए जाते हैं। ऐसे में विरोधी की ओर से दांत काटने पर भी सिर्फ दिमाग में जीत का लक्ष्य था। इसकी हमको पहले ही ट्रेनिंग दी गई थी। जय हिंद-जय भारत।
टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले नीरज चोपड़ा के मंच पर आते ही तालियों की आवाज से स्टेडियम गूंज उठा। नीरज ने कहा कि इतना नर्वस ओलंपिक स्टेडियम में नहीं हुआ था। जितना अभी लग रहा है। यह प्रदेश का नहीं बल्कि पूरे इंडिया का प्रोग्राम है।
प्रदेश के सभी 75 जिलों में भी ओलिंपिक पदक विजेताओं के कार्यक्रम होंगे। इसमें मिशन युवा शक्ति के तहत सभी 75 जनपद मुख्यालयों पर आयोजित कार्यक्रम में जिलास्तरीय 75-75 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
बता दें कि साल 2017 में यूपी में योगी सरकार बनाने के बाद ही ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रदेश के खिलाड़ियों को 6 करोड़, रजत जीतने पर 3 करोड़ और कांस्य पदक जीतने पर 1 करोड़ रुपए देने का फैसला लिया था। प्रतिभाग करने वालों को धनराशि देने का प्रावधान किया गया था। एशियाड व राष्ट्र मंडल खेलों के लिए भी धनराशि से सम्मानित करने की व्यवस्था बनाई गई थी।

रिपोर्ट – आर डी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *