mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

हरदोई:- रिश्तों के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

हरदोई के शाहाबाद कोतवाली इलाके में रिश्तो के विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने बेटे के साले को गोली मार दी। गंभीर अवस्था में घायल युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। गोली मारने वाले ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले में कार्यवाही किए जाने की बात कही है।

शाहाबाद कोतवाली इलाके के मोहल्ला महमंद निवासी अनस बस स्टैंड पर अंडे का ठेला लगाकर कारोबार करता है। सोमवार को इसी कोतवाली इलाके के हर्रई निवासी मोईन अपना लाइसेंसी असलहा लेकर अनस के पास पहुंचा और उसने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोलियां अनस के लगी जिससे वह गंभीर अवस्था में घायल हो गया व इलाज के लिए पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास भीड़ इकट्ठी हो गई।

हरदोई से शिवहरि दीक्षित की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *