mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

हरदोई:- शॉर्ट सर्किट से कपड़ा और किराने की दुकान में लगी भीषण आग।

आग से लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

यूपी के हरदोई जिले में आज देर शाम कपड़ा और किराना स्टोर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग गयी।आग लगने से दुकान में मौजूद लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। दुकानदारों के दुकानें बंद कर घर जाने के बाद अचानक स्थानीय लोगों ने दुकानों से धुआं उठते देखा,

जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस और दमकल कर्मियों को दी। दुकानों में धू-धू कर जल रही आग पर दमकल की गाड़ियों ने स्थानीय लोगों की मदद से काबू पाया।इस दौरान दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

हरदोई जिले के कोतवाली शहर थाना इलाके के सैयापुरवा मोहल्ले में अचानक कपड़े और किराने की दुकान में आग लग गयी।दरअसल कपड़ा व्यापारी वीरेश सिंह और किराना व्यापारी सुनील गुप्ता अपनी दुकान बंद कर देर शाम अपने घर चले गए थे। जिसके बाद अचानक स्थानीय लोगों ने दुकानों से धुआं निकलता देखा तो मामले की सूचना दुकानदारों, इलाकाई पुलिस और दमकल कर्मियों को दी।

दुकानों में आग लगने की सूचना के बाद आनन-फानन इलाकाई पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों ने दुकानों में लगी भीषण आग पर काबू पाया। इस दौरान दमकल की कई गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

दुकानदारों के मुताबिक उनका 10 लाख रुपए से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से दुकानों में आग लगी थी,फिलहाल मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी दुकानों में हुए नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं।

हरदोई से शिवहरि दीक्षित की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *