mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

अखिलेश पाठक का नामांकन, रजनी तिवारी के खेमे में घबराहट, आसिफ खान के खेमे में मुस्कुराहट!

हरदोई जिले के शाहाबाद विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के लिए इस बार हालात मुश्किल दिखाई पड़ रहे हैं । पिछली बार यहां से भाजपा के टिकट से रजनी तिवारी ने चुनाव जीता था और आसिफ अली खान बब्बू रनर रहे थे आसिफ अली खान इसके पहले बसपा के टिकट से शाहाबाद क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं और इस बार वह समाजवादी पार्टी के टिकट से क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे हैं ।

वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रभावशाली नेता और 2012 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके अखिलेश पाठक 2022 में भारतीय जनता पार्टी से क्षेत्र के लिए टिकट मांग रहे थे। लेकिन शाहाबाद क्षेत्र से भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया जिससे नाराज होकर उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कर दिया है।

अखिलेश पाठक कि क्षेत्र में अच्छी पकड़ मानी जाती है और ब्राह्मण समाज के साथ-साथ सभी वर्गों के मतदाताओं में उनका प्रभाव माना जाता है ऐसे में उनके निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कर देने से भाजपा प्रत्याशी रजनी तिवारी के खेमे में घबराहट है और आसिफ खान बब्बू के खेमे में मुस्कुराहट है।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक अखिलेश पाठक यदि पूरा दमखम लगा कर शाहाबाद क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ते हैं तो चुनावी समीकरण प्रभावित हो सकते हैं और नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं।

अखिलेश पाठक कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय नेता के रूप में क्षेत्र में काम करते रहे हैं गांव गांव में उनके समर्थक हैं ऐसे में उनके चुनाव लड़ने से भाजपा से जुड़े मतदाताओं में विभाजन हो सकता है जिसका लाभ उनके अतिरिक्त समाजवादी पार्टी और अन्य दलों के प्रत्याशियों को भी हो सकता है।

द इंडियन ओपिनियन, हरदोई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *