इटावा: चुनावी रंजिश में चले ईट पत्थर, आधा दर्जन लोग घायल,।

चकरनगर, इटावा। थाना क्षेत्र के एक गांव में चुनावी रंजिश के चलते गोवंश के रास्ते में बांधने के बहाने को लेकर दो पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चले। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक बच्ची व महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
चकरनगर थाना क्षेत्र के गांव सगरा में बुधवार शाम करीब साढ़े छ: बजे चुनावी रंजिश के चलते रास्ते में बंधे एक गोवंश के बहाने को लेकर प्रथम पक्ष गजेंद्र सिंह एवं द्वितीय पक्ष कप्तान सिंह के बीच जमकर ईंट पत्थर चले।

जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पत्थरबाजी के दौरान दरवाजे पर खेल रही दो वर्षीय बच्ची किट्टू पुत्री योगेन्द्र सिंह को बचाने गई गजेन्द्र सिंह की पत्नी बबली भी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकरनगर से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। उपरोक्त मामले में चकरनगर थाना पुलिस धरपकड़ में जुटी हुई है। सूत्रों के मुताबिक उपरोक्त गांव से लगभग चार युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

अतुल कुमार लखेरा, इंसपेक्टर चकरनगर ने बताया -दो पक्षों में ईंट पत्थर चले हैं। जिसमें प्रमुख रुप से बच्ची और महिला घायल है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट -रामकेश,चकरनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *