mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

इटावा: मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या करने वाला दबोचा गया।

इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिरसा में 3 मार्च 2021 को मानसिक रुप से विक्षिप्त व्यक्ति को भैंस चोर समझकर उसकी पीट- पीट कर हत्या करने वाले 02 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त गाडी एवं डंडा व साफी सहित गिरफ्तार किया गया । मृतक युवक के भाई सनोज कुमार पुत्र सोबरन सिंह निवासी नगला बाग थाना बसरेहर द्वारा उसके मानसिक विक्षिप्त भाई की कुछ लोगों द्वारा भैंस चोर समझकर पीट- पीटकर हत्या के संबंध में तहरीर दी गई थी । परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना बसरेहर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 25/21 धारा 304 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया था।
उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना बसरेहर को निर्देशित किया गया था जिसके संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना बसरेहर द्वारा थाना से टीम गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में इलैक्टॉनिक एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर निरंतर दबिशें दी जा रही थी जिसमें सफलता प्राप्त करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर संदिग्ध वाहन/ व्यक्ति चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को कल्ला बाग एवं 01 अन्य अभियुक्त को उसके घर ग्राम सिरसा से गिरफ्तार किया गया । पुलिस द्वारा बृजेश कुमार पुत्र नेकराम निवासी ग्राम सिरसा थाना बसरेहर व स्वतंत्र चौधरी पुत्र ऱामनरेश चौधरी निवासी ग्राम सिरसा थाना बसरेहर को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से 1 कार टीयूवी नम्बर यूपी 75 एबी 0408 घटना में प्रयुक्त, 1 साफी रक्त रंजित, 1 आलाकत्ल डंडा घटना से संबंधित वीडियो भी बरामद किया गया।

रिपोर्ट – ब्यूरो इटावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *