उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बाराबंकी में आगमन, पदाधिकारियों ने किया स्वागत।

रिपोर्ट- नितेश मिश्रा,

बाराबंकी- उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (पंजी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का बाराबंकी आगमन हुआ, आगमन के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिलामहामंत्री हर्ष टन्डन के आवास पर सूक्ष्म सभा का आयोजन किया गया।
          उक्त सभा मे नगर और जिले के मुख्य पदाधिकारियों ने मुलाकात करके लॉकडाउन में होने वाली व्यापारिक समस्याओं को अध्यक्ष के समक्ष रखा जिनको सुनकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समस्याओं का जल्द से जल्द निवारण करवाने का आश्वासन दिया। कोरोनॉ के समय मे सेनेटाइजर पर 18% जीएसटी का मुद्दा संजय शुक्ल द्वारा उठाते हुए इसे कम किये जाने की मांग भी की गयी।


        इस मौके पर पुत्तन लाल मिश्रा जी ने व्यापार मंडल (कंछल गुट ) में अपनी आस्था जताते हुए घर वापसी किया सभी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर संगठन में उनका स्वागत किया गया।
        बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष/प्रदेशमंत्री प्रदीप कुमार जैन, रविनन खजांची जिला वरिष्ठ महामंत्री, मनीष निगम जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरी गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, जिला कोषाध्यक्ष सुशील गुप्ता, नगर महामंत्री गौरव शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष बृजेश वैश्य, युवा जिलामहामंत्री अंकुर जैन, जितेंद्र कुमार वर्मा, संजय शुक्ल, स0 चरनजीत सिंह, पुत्तन मिश्रा, प्रदीप पांडेय, गौरव जैन, प्रदीप पाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *