*उत्तर प्रदेश :95 आईएएस अधिकारियों को यूपी सरकार ने दिया नए वर्ष पर प्रमोशन का तोहफा*



प्रदेश सरकार ने नए साल पर 95 आईएएस अफसरों को प्रोन्नति की सौगात दी है। इनमें 2010 बैच के 38 , 2006 बैच के 18, 1994 बैच के 3, 2015 बैच के 20, 2003 बैच के 15 व 1994 बैच के एक आईएएस अधिकारी शामिल हैं। 
प्रदेश के नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने नए साल के पहले दिन इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। इन सभी अधिकारियों को वर्तमान पद पर बनाए रखते हुए सुपर टाइम वेतमान, वरिष्ठ समय वेतनमान, सेलेक्शन ग्रेड वेतनमान व कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान देने की स्वीकृति राज्यपाल द्वारा प्रदान की गई है।

1994 बैच 
लीना जौहरी, अमित कुमार घोष, पार्थ सारथी सेन शर्मा को सुपरटाइम वेतनमान (67000 -79000)में प्रोन्नति दी गई है। यह वर्तमान में केंद्र सरकार में तैनात हैं। 

2003 बैच 

इस बैच के अधिकारियों को सुपर टाइम वेमनमान (37400- 67000)में प्रोन्नति मिली है। इनमें  मिनिष्ती एस, रितु माहेश्वरी,  अमृता सोनी, विकास गोठवाल, दिनेश चंद्र,  भगेलू  राम शास्त्री,  यशवंत राव, कनक त्रिपाठी,  प्रीति शुक्ला,  सत्येंद्र कुमार सिंह,  महेंद्र कुमार शामिल हैं। मयूर माहेश्वरी, एवी राजामौलि, पिंकी जोवेल, रिग्जयान सैम्फिल।