देवरिया में कांग्रेस पार्टी की एक बैठक के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपनी ही महिला कार्यकर्ता तारा यादव की जमकर पिटाई कर दी!
आरोप लगाया गया कि तारा यादव ने पार्टी के एक पदाधिकारी की ओर गुलदस्ता फेंका था।
तारा यादव की पिटाई का वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है तारा यादव कांग्रेस पार्टी की पुरानी कार्यकर्ता है और जिस तरह से कांग्रेस के पुरुष कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने उनके साथ मारपीट की है उसको लेकर कांग्रेस की बहुत आलोचना हो रही है।
वही तारा यादव ने पत्रकारों को बताया कि देवरिया उपचुनाव में कांग्रेस ने जिस व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है उसके ऊपर बलात्कार का आरोप है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी महिला और बेटियों के सम्मान की बात करती है दूसरी तरफ देवरिया में बलात्कार के आरोपी व्यक्ति को ही कांग्रेश पार्टी विधानसभा का टिकट दे रही है।
इस बात का उन्होंने विरोध किया तो कांग्रेश के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सरेआम मीटिंग में ही उनके साथ मारपीट की और उनके साथ ही 2 महिलाओं को भी पीटा गया!