किसान बिल को वापस लेने की मांग को लेकर किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन।

कौशाम्बी : यूपी के कौशाम्बी जिले में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष नुरुल इस्लाम के नेतृत्व में संसद द्वारा पारित तीनो कृषि कानून बिल वापस लेने एवम किसानों की उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद करने की गारंटी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष नुरुल इस्लाम ने किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित अपनी मांगों का एक पत्र एसडीएम को सौपा है।किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष नुरुल इस्लाम ने बताया कि किसान विरोधी कानून वापस लेने के लिए पिछले 6 महीने से किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे है।शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर प्रदर्शन किया जा रहा है।आज हम लोगो ने इसे काला दिवस के रूप में मनाया है।काला झंडा लेकर किसान बिल की प्रतियां जलाई गई है।हमारा प्रदर्शन किसान विरोधी बिल वापस लेने तक जारी रहेगा।

रिपोर्ट – मनीष वर्मा, प्रयागराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *