कौशांबी : कौशांबी ज़िले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आये आवासों पर डूडा विभाग के कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए 16 पात्र महिलाओं ने चायल से भाजपा विधायक संजय कुमार गुप्ता से इसकी शिकायत की। महिलाओं ने डूडा कर्मचारी और गाँव के दलाल पर 25 हज़ार अवैध वसूली का आरोप लगाया। इतना ही नही पैसे नही देने पर आवास गिरवाने की भी धमकी दी। जिसका सज्ञान लेते हुए विधायक चायल विकास भवन स्थित डूडा ऑफिस पहुच गए। विधायक ने ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों को जमकर लताड़ा। पूछा कि जब पहली लिस्ट में जो लोग अपात्र थे तो वो कैसे पांचवी लिस्ट में पात्र हो गए।
विधायक ने आरोप लगाते हुए मीडिया कर्मियों से बताया कि हमने जो जांच की है उसमें कई लोग ऐसे भी है जो 8 कमरे के पक्के मकान में रहते हैं। इतना ही नही कई लोग तो अपना मकान भड़े पर भी दिया है। आवास के नाम पर भ्र्ष्टाचार करने वालो की शिकायत विधायक ने जिला प्रशासन से लेकर सासन तक मे की है। इसके पहले भी चायल विधायक ने डूडा अधिकारी पर भर्ष्टाचार के आरोप लगाए थे, जिसके बाद सासन ने सज्ञान लेते हुए अधिकारी के ख़िलाफ़ जांच बैठा दी और डूडा अधिकारी सुधा कांत मिश्रा को बगल के जनपद फतेपुर में अटैच कर दिया। लेकिन कार्यवाही के बावजूद भी डूडा विभाग में भ्रष्टाचार रुक नही रह है।
रिपोर्ट – मनीष वर्मा, प्रयागराज