क्या मुस्लिम परस्ती के आरोप से छुटकारा पाना चाहते हैं अखिलेश? चित्रकूट धाम से मांगा सत्ता का आशीर्वाद!

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भगवान की भक्ति मैं दिन बिताया चित्रकूट के प्रसिद्ध कामतानाथ मंदिर में पूजा अर्चना की और 2022 का आशीर्वाद मांगा ।इसके बाद समर्थकों के साथ पैदल कामदगिरि की पंचकोशी परिक्रमा भी की और क्षेत्र में स्थित कई मंदिरों में पूजा अर्चना की ।

अखिलेश यादव के साथ चित्रकूट के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे । चित्रकूट के मंदिरों में अखिलेश यादव को घूमते पूजा पाठ करते देख लोग हैरान रह गए लोगों का मानना है कि हिंदू समाज में पिछले कुछ वर्षों में बढ़ी राजनीतिक जागरूकता को देखते हुए अखिलेश यादव हिंदुत्व का कार्ड खेल रहे हैं ।

जिस तरह से हिंदुओं को एकजुट करके भाजपा देश और प्रदेश की सत्ता में मजबूती से कायम हो गई है उसके बाद समाजवादी पार्टी समेत मुस्लिमों की राजनीति करने वाले तमाम दल अब हिंदुओं को भी भरोसे का संदेश देना चाहते हैं ।

अखिलेश यादव की चित्रकूट धाम यात्रा को इसी दृष्टिकोण से देखा जा रहा है यह माना जा रहा है कि अखिलेश यादव अपनी हिंदू विरोधी छवि से छुटकारा पाना चाहते हैं। समाजवादी पार्टी के इतिहास में अयोध्या गोलीकांड समेत ऐसी कई घटनाएं जुड़ी है जिसके आधार पर समाजवादी पार्टी को हिंदू विरोधी और मुस्लिम परस्त होने का आरोप लगाया जाता है।

रिपोर्ट – आलोक कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *