mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: युवक ने रची अपने ही अपहरण की साजिश पुलिस ने किया गिरफ्तार!

बाराबंकी। वादी पंकज गिरि पुत्र जिअत गिरी निवासी ग्राम विशरिया थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर के तहरीर के आधार पर उसके दोस्त अमरजीत चौहान पुत्र हवलदार चौहान निवासी ग्राम ढोहरा हरदासपुर कला जनपद गाजीपुर के अपह्रत होने एवं मोबाइल पर मैसज कर 02 लाख फिरौती मांगने के सम्बन्ध में थाना कोतवालीनगर में मु0अ0सं0-1112/2020 धारा 384 भादवि पंजीकृत किया गया ।

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अपह्रत की सकुशल बरामदगी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम का गठन किया गया । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा डिजिटल एवं भौतिक साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा था ।

इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस टीम व स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा अपह्रत की सकुशल बरामदगी हेतु जनपद बहराइच, लखनऊ, गाजीपुर आदि में कैम्प कर लगातार प्रयास किया जा रहा था । साक्ष्य संकलन के दौरान महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए जिसके आधार अपह्रत द्वारा स्वयं के अपहरण की साजिश रचकर झूठा नाटक कर अपने दोस्त से फिरौती रकम मांगने वाले अभियुक्त अमरजीत चौहान पुत्र हवलदार चौहान निवासी ग्राम 36 ढोहरा नजदीक रेलवे लाइन ढोहरा हरदासपुर कला जनपद गाजीपुर को दिनांक-09.01.2021 को असैनी मोड़ थाना कोतवाली नगर से गिरफ्तार किया गया ।

अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0-37/2021 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया ।

अभियुक्त अमरजीत से पूंछताछ व साक्ष्य संकलन से ज्ञात हुआ कि अमरजीत चौहान स्वयं को बैक का पी0ओ0 बताता था । इसके द्वारा ग्राम ढोहरा हरदासपुर कला एवं अन्य जगहों पर रहने वाले कई लोगों से प्लाट, गाड़ी और बायोमेट्रिक मशीन बेचने के नाम पर पैसे लिए गये है । पैसे मांगने वालों से आजिज आकर अमरजीत के पिता हवलदार ने इसे अपनी सम्पत्ति से बेदखल कर दिया है । कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति से नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्त पत्र देकर रूपये लिए जाने के सम्बन्ध में अभियुक्त अमरजीत चौहान के विरूद्ध थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर में मु0अ0सं0-180/2020 धारा 419/420/467/468/471/406 भादवि का अभियोग भी पंजीकृत है, जिसमें इसके पिता व भाई जेल जा चुके है और वह उसमें वांछित अभियुक्त है । अमरजीत गिरफ्तारी से बचने के लिए बाराबंकी के थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत कटरा मोहल्ले में लगभग 3-4 महीनों से किराये पर रह रहा था, इसी बीच उसका दोस्त पंकज गिरि बाराबंकी आया तो उससे पैसे लेने के लिए स्वयं के अपहरण की साजिश रचा क्योंकि पूर्व में भी पंकज गिरि से अमरजीत काफी पैसे ले चुका था। बाराबंकी पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुए अपह्रत के गतिविधियों पर डिजिटल एवं भौतिक रूप से निगरानी की जा रही थी ।

अमरजीत कुछ दिन पहले लखनऊ के नाका हिन्डोला क्षेत्र में एक होटल में अपनी आईडी लगाकर ठहरा था, लेकिन पुलिस टीम के पहुचने से पहले ही वह वहां से निकल गया था । आज दिनांक-09.01.2021 को अपने परिचित से रूपये लेने के लिए असैनी मोड़ बाराबंकी आया था तो पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अमरजीत को गिरफ्तार किया गया । अमरजीत के अन्य साथियों एवं आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य जनपदों से जानकारी की जा रही है ।

घटना के खुलासे के बाद पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा पुलिस टीम को ₹10000 का नगद पुरस्कार भी दिया।

जनपद बाराबंकी से नितेश मिश्रा की रिपोर्ट।

खबर का वीडियो देखने के लिए लिंक पर जाए।https://www.facebook.com/indianopinionnews/videos/1907390189409878

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *