mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

फतेहपुर: पुत्री की गलत हरकतों से परेशान पिता ने लाइसेंस बंदूक से बेटी की गोली मारकर हत्या।

फतेहपुर जिले में पुत्री की गलत हरकतों से परेशान पिता ने लाइसेंस बंदूक से बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के सनगांव गांव में में हुई। इस हत्या के बाद आरोपी पिता ने बंदूक समेत थाने में पहुचकर आत्मसमर्पण कर दिया। मौके से पहुची पुलिस ने आरोपी के घर से तीन कारतूस बरामद किया है।
जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के जय सिंह पुर मजरे सनगांव के रहने वाले चंद्रमोहन यादव ने अपनी 20 वर्षीय पुत्री स्वाति का विवाह साल भर पहले कानपुर नगर के चकरपुर इलाके के रहने वाले एक युवक कर साथ किया था।

स्वाति अपने देवर के साथ कल अपने मायके के साथ अपने पिता के घर सनगांव आयी हुई थी बताया जाता कि स्वाति के चाचा ने उसे आज अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, इस बात की जानकारी होने के बाद स्वाति के पिता चंद्रमोहन ने अपनी लाईसेंसी बन्दूक से उसकी गोली मारकर हत्या कर दी, बेटी हरकतों से नाराज पिता ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारी तीनो गोलियां स्वाति के सीने को चीरते हुए आरपार हो गयी।

बेटी की हत्या को अंजाम देने के बाद कातिल पिता बन्दूक के साथ खुद थाने पहुंचा और अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया लाईसेंसी बन्दूक के साथ थाने पहुंचे, पिता ने जिस तरीके से आत्मसमर्पण किया उससे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तीनो कारतूस बरामद कर लिया है। इस घटना के बाद मृतका की मां सुनीता यादव भाई सौरभ यादव और शुभम यादव घर से फरार हो गए है। बताया जाता है कि स्वाति की हत्या के समय उसका चाचा नरसिंह यादव भी मौके पर मौजूद था घटना के बाद वह भी फरार चल रहा है।


इस मामले में जिले के अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पुत्री की हत्या करने वाले आरोपी पिता को हत्या में प्रयुक्त दोनाली बन्दूक के साथ गिरफ्तार कर लिया है डेड बॉडी को पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया पुलिस विधिक कार्यवाई कर रही है।

रिपोर्ट – विनीत कुमार, फतेहपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *