mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

हरदोई: गंगा देवी इंटर कॉलेज में मनाया गया वार्षिकोत्सव, पुरातन छात्रों को किया गया सम्मानित।

हरदोई – नगर के मिल कालोनी में स्थित गंगा देवी इंटर कॉलेज में आज पुरातन छात्र परिषद के छात्रों को सम्मानित कर व बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर मनाया गया वार्षिकोत्सव ।

छः बार दक्षता प्राप्त गंगा देवी इंटर कालेज में आज पुरातन छात्र समागम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पत्रकार अजीत अग्निहोत्री एवं डॉ राम प्रकाश गुप्ता व विद्यालय के प्रबंधक संजय सक्सेना ने माँ सरस्वती के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम को प्रारंभ कराया।इस अवसर पर छात्र छात्राओं के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। गंगा देवी इंटर कॉलेज के पुरातन छात्र परिषद के बैनर तले विद्यालय के पूर्व छात्रों को विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा सम्मानित किया गया पूर्व छात्रों में कई विभिन्न सरकारी पदों पर तथा कई अपने खुद के बिजनेस को चला रहे हैं तो कुछ विदेशों में गंगा देवी इंटर कॉलेज का नाम रौशन कर रहे हैं।

विद्यालय के सबसे पुराने शिक्षकों में श्री राजकुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि गंगा देवी इंटर कॉलेज के छात्रों ने ना कि देश बल्कि विदेशों में भी विद्यालय का परचम लहराया और आज भी विद्यालय के पुराने छात्रों के द्वारा वैसा ही सम्मान प्राप्त होता है जैसा कि तब मिलता था ।

विद्यालय में पढ़ चुके पूर्व छात्रों ने मंच पर आकर अपने अपने समय के अनुभव साझा करते हुए भावुक हो उठे और अपने बीते हुए पलों को याद किया। इसी बीच विद्यालय के प्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय से पढ़कर निकले छात्रों में कुछ सरकारी पदों पर आसीन हैं, कुछ पत्रकार हैं, कुछ अपना व्यापार कर रहे हैं तो कुछ राजनीति में विद्यालय का नाम रौशन कर रहे हैं और सभी अपने अपने क्षेत्रों में एक नया कीर्तिमान हासिल कर रहे हैं।
इसी बीच विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा पूर्व छात्रों से विद्यालय की समस्याओं को भी साझा किया गया जिसके संबंध में सभी पूर्व छात्रों ने अपने अपने स्तर से सहयोग प्रदान करने की बात भी कही।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अभिराम सिंह शिक्षक आलोक सिंह, अखिलेश पांडेय, प्रदीप पांडेय, महेश प्रशाद, ओम प्रकाश , रामचंद्र, सुखदेव सिंह पूर्व छात्रों में अभय शंकर गौड़, मनीष मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, विवेक गुप्ता , अमिताभ शुक्ला, संजीव शर्मा, शुभम सोनी, शिवहरि दीक्षित, आलोक सिंह, आमिर किरमानी आदि बहुत से पूर्व व वर्तमान छात्र व छात्राएं कार्यक्रम में मौजूद रहे।

हरदोई से शिवहरि दीक्षित की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *