mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

छेड़छाड़ का मामला, 75 वर्षीय वृद्ध पर आरोप, एफआइआर दर्ज।

जसवंतनगर(इटावा)। बलरई थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ व बलात्कार की कोशिश के बाद  एक किशोरी द्वारा ट्रेन से कटकर आत्महत्या किए जाने का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा था कि इसी क्षेत्र के एक और गांव में छेड़छाड़ किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।
     दूध का जला छाछ भी फूंक कर पीता, इसी के चलते बलरई थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध तुरन्त ही एफआई आर दर्ज की है।
  इस क्षेत्र के एक गांव की निवासिनी  महिला ने अपने ही  गांव के ही बृद्ध पर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री जब अपने भाई को बुलाने गई हुई थी, तभी आरोपी ने उसकी पुत्री के संग  बादनीयती से छेड़खानी की। पुत्री जैसे तैसे  इज्जत बचाकर घर आई और लौटकर घटना बतायी।
बताते है कि  महिला आरोपी से इस बाबत  शिकायत करने गई तो उसने  गंदी गालियां देते लाठी-डंडों से मारा पीटा। महिला के पति घर पर नहीं थे। पति  आए तो वह सुबह  थाना बलरई में तहरीर देने पहुंचे और नामजद करते आरोपी के खिलाफ एफआईआर करवाई।  
थानाध्यक्ष बलरई ब्रिजेन्द्र सिंह ने बताया कि  घटना के सम्बंध में आपीसी की धारा354के व पॉस्को एक्ट में दर्ज कर लिया गया है।
 सूत्रों ने बताया है कि आरोपी लगभग 75 वर्ष उम्र का है। कथित छेड़छाड़ की शिकार किशोरी 14- 15 वर्ष उम्र की  बताई गई  है। आरोपित का कहना है कि यह लड़की  आये दिन चोरी से उसके खेत से गन्ना काटकर ले जाती थी और जब उसने कल रोका और उसके हाथ से खुरपी छिंडा ली , तो वह आरोपित करने लगी। बाद लड़की के घर वालों ने आकर उसकी मारपीट की।
 पुलिस मामले की  तफ्तीश में जुट गई है।

संवाद सहयोगी (जसवंतनगर)- ब्रजेश यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *