mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

*जम्मू कश्मीर की रैली में बोले पीएम मोदी केंद्र की सरकार मेरे कश्मीर पंडित कश्मीर विस्थापित के लिए समर्पित है*



पीएम नरेन्द्र मोदी जम्मू में महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि मां वैष्णों की छत्रछाया में जम्मू में एक बार फिर आना, मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं जब भी यहां आता हूं तो यहां की उर्जा मुझे और ज्यादा शक्ति से अपना काम करने को प्रेरित करती है। उन्होंने कि जम्म और कश्मीर में पिछले 70 साल में 500 एमबीबीएस सीटें थीं, जो भाजपा सरकार के प्रयास से अब दो गुनी होने वाली हैं। उन्होंने कहा कि दूर-दराज के इलाकों को जोड़ने, यहां की सड़क नेटवर्क को सुधारने के लिए भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री विकास पैकेज में 40 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

पीएम मोदी के भाषण की मुख्य बातें 

– पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ने 10 वर्ष पहले 2008 में चुनाव जीतने के लिए किसानों के लिए कर्जमाफी का ऐलान किया था। देश के किसानों पर उस समय 6 लाख करोड़ रुपए का कर्ज़ था, माफ किया 52 हज़ार करोड़ रुपए का। इसमें से भी 30-35 लाख ऐसे लोगों की कर्ज़माफी कर दी गई जो इसके हकदार ही नहीं थे। 
 

– देश के 70 साल के इतिहास में पहली बार देश के 12 करोड़ से अधिक छोटे किसान परिवारों जिनके पास 5 एकड़ तक की ज़मीन है, उनको अब हर वर्ष 6,000 रुपए सीधे बैंक खाते में भेजे जाएंगे ।

– पिछले दिनों जम्मू कश्मीर में हुए पंचायत चुनाव में जिस तरह लोगों ने हिस्सा लिया जिसमें 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ और हिंसा की कोई घटना नहीं हुई, वो अभूतपूर्व है।

– हमारी सरकार नागरिकता कानून में संशोधन का प्रस्ताव लाई है। ये उस संकल्प का हिस्सा है, जिसके द्वारा हम उन सभी लोगों के साथ खड़े रहेंगे, जो कभी भारत का हिस्सा थे और 1947 में बनी परिस्थितियों के चलते हमसे अलग हो गए।

– केंद्र सरकार युवाओं को समान अवसर देने के लिए समर्पित है। हाल में ही सरकारी सेवाओं और शिक्षण संस्थानों में गरीब सामान्य वर्ग के युवाओं को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला लिया गया है।

– केंद्र की सरकार मेरे कश्मीरी पंडित, कश्मीरी विस्थापित भाइयों और बहनों के अधिकारों, उनके सम्मान और उनके गौरव के लिए समर्पित है, प्रतिबद्ध है