mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

तीन आतंकियों को मार कर वीरगति को प्राप्त हुआ मुजफ्फरनगर लाल, अंतिम यात्रा में रो पड़े हजारों लोग।

रिपोर्ट – संजीव कुमार,

जम्मू कश्मीर के पुलवामा सेक्टर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए प्रशांत शर्मा का पार्थिव शरीर आज सुबह 8:00 बजे उनके गृह जनपद मुजफ्फरनगर पहुंचा जहां शहीद जवान को अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा और शहीद जवान प्रशांत शर्मा जिंदाबाद के नारों के साथ ही जब तक सूरज चांद रहेगा प्रशांत तेरा नाम रहेगा के नारों से आसमान गूंज उठा। शहीद की अंतिम यात्रा में जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन मौजूद रहा। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने शहीद की शाहदत पर उत्तर प्रदेश सरकार की और से 50 लाख का चेक शहीद के परिजनों को दिया।

 दरअसल शनिवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा सेक्टर में सर्च अभियान पर गए जवानों पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया जिसमें जवानों ने वीरता का परिचय देते हुए तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया वही अचानक हुई इस मुठभेड़ में मुजफ्फरनगर का लाल प्रशांत शर्मा आतंकवादियों की गोली लगने से शहीद हो गया।

जिसके बाद सेना के अधिकारियों द्वारा शहीद प्रशांत शर्मा के घर पर इसकी सूचना दी गई।  जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शहीद प्रशांत शर्मा के पार्थिव शरीर आज सुबह गृह जनपद मुजफ्फरनगर  उनके आवास पर लाया गया। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा और प्रशांत जिंदाबाद  के नारे के साथ  जब तक सूरज चांद रहेगा प्रशांत तेरा नाम रहेगा  के नारों से  आसमान को झूठा , वहां मौजूद हर किसी की आंखों में  प्रशांत शर्मा की शहादत को लेकर गर्व दिखाई दिया।

शहीद प्रशांत शर्मा के पार्थिव शरीर को  काली नदी रोड श्मशान घाट पर उनके भाई द्वारा चिता को मुखाग्नि दी गई। राजकीय सम्मान के साथ शहीद प्रशांत शर्मा को अंतिम विदाई देने के लिए जहां सेना के जवानों ने सलामी दी तो वही केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल और गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद की अंतिम यात्रा में लोगों का सैलाब प्रशांत शर्मा अमर रहे हिंदुस्तान जिंदाबाद और कौन आया कौन आया शेर आया शेर आया के नारे लगाते हुए मुजफ्फरनगर के लाल प्रशांत शर्मा अमर रहे के नारे लगते रहे। वहीं जिला प्रशासन के समस्त अधिकारी

जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर, एसएसपी मुजफ्फरनगर और समस्त राजनीतिक पार्टियों के नेताओं सहित भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने भी शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से शहीद के परिजनों को 50 लाख रूपये का चेक देकर सांत्वना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *