mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

दुःखद : नोएडा के एसएचओ अमित सिंह का कोरोना संक्रमण के कारण निधन –

गौतमबुद्धनगर Police से दुखद खबर, नोएडा में सेक्टर फेज-3 थाने के इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह का आज सुबह निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। करीब 15 दिन पहले उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तमाम प्रयासों के बावजूद उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। हालत ज्यादा बिगड़ने पर वे पिछले कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे। उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल रेफर किया गया था। डॉक्टरों की कोशिशें नाकाम रहीं और दुखद पूर्ण तरीके से एक अच्छे पुलिस अधिकारी का निधन हो गया है।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया, “बहुत दुख और कष्ट के साथ यह सूचना देनी पड़ रही है कि कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह का कोरोना संक्रमण की वजह से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया है। वह आईसीयू में भर्ती थे। उपचार के दौरान आज सुबह निधन हो गया।”

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने अपने संदेश में लिखा, “अमित सिंह बहुत ही मेहनती, व्यवहार कुशल, अनुशासित और लोकप्रिय पुलिस अधिकारी थे। कोरोना लॉकडाउन के दौरान अमित सिंह ने जनता की मदद की थी। जिसकी वजह से जनता के भी बहुत प्रिय अधिकारी थे। उनका असामयिक निधन पुलिस विभाग के लिए एक अपूरणीय क्षति है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में उनके उत्कृष्ट कार्यकाल की स्मृतियां सदैव याद की जाएंगी। ईश्वर इस कठिन समय में उनके परिवार को शक्ति प्रदान करें। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।”

(अमित कुमार सिंह एक बेहद सरल स्वभाव और अनुशासित पुलिसकर्मी थे। कोरोना वायरस के कारण फैले संक्रमण पर पार पाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की मुहिम को उन्होंने बखूबी सहयोग दिया था। हम मीडिया परिवार की ओर से अमित कुमार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। साथ ही ईश्वर से कामना करते हैं कि इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को धैर्य धारण करने की क्षमता दें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *