mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

पुलिस अभिरक्षा से भागा इनामी अपराधी, पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान।

रिपोर्ट- अरविंद सिंह,

बदायूं।जिले के थाना कादरचौक से 10 हजार का वांछित अपराधी भाग गया, मामले में एसएसपी ने दो जिम्मेदार कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें निलंबन करने के निर्देश दिए हैं और पूरे मामले की जांच के लिए आदेश दिए हैं।

पूरा मामला बदायूं जिले के थाना कादरचौक का है, यहां कादरचौक पुलिस 1 सितंबर की शाम को 10000 के वांछित अपराधी को गिरफ्तार करके थाने लाई थी,इसके बाद इस अपराधी को हवालात में बंद किया गया लेकिन इसके कुछ ही देर बाद ही 10000 का वांछित अपराधी राजू उर्फ हांदी निवासी धनुपुरा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। सबसे बड़ी बात तो ये रही कि थाना कादरचौक पुलिस पूरे मामले को रात भर दवाए रही सुबह मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो एसएसपी संकल्प शर्मा ने दो दोषी कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कर निलंबित करने के निर्देश दिए, साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों की जांच के लिए टीम बनाई है।

एसएसपी का कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाने से 10000 के वांछित अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें तलाश में जुटी हुई है। वांछित अपराधी के थाने से भागने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *