प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ प्रयागराज में लगाई गई आपत्ति जनक होर्डिंग The Indian Opinion

भाजपा के खिलाफ लगी विवादित होल्डिंग

प्रयागराज के तीन प्रमुख चौराहों पर लगी विवादित होल्डिंग,होल्डिंग के पोस्टर में महाभारत के पात्रों में गृहमंत्री अमित शाह को धृतराष्ट्र के रूप दिखाया गया है, जबकि पीएम मोदी को दुर्योधन बताया गया है,सीएम योगी को दुर्योधन के भाई दुष्कर्ण के रूप में दर्शाया गया है। इनके अलावा सूबे के दो अन्य मंत्रियों को दुशासन बताया गया है, तो वहीं शिवपाल यादव को कृष्ण अवतार में दिखाया गया है। लगी हुई होल्डिंग में भाजपा सरकार होश में आओ और जब जब अधर्म बढ़ा है तब तब श्री कृष्ण का अवतार हुआ, कलयुग में भगवान श्रीकृष्ण के रुप में महिलाओं की रक्षा के लिए शिवपाल यादव का अवतार हुआ है लिखा हुआ है।

पोस्टर लगाने के दौरान सभाष चौराहे पर पुलिस से हुई नोकझोंक व झड़प। शहर के तीन प्रमुख चौराहों पर लगी है ये विवादित होल्डिंग जिसे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लगाया है।

रिपोर्ट – मनीष वर्मा, प्रयागराज