
प्रयागराज के फूलपुर इफ्को में देर रात अचानक अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। गैस के रिसाव से कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। कई कर्मचारी वहीं अचेत होकर गिर पड़े। उस समय प्लाट में 100 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे।

सूचना पाकर इफ्को के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसी प्रकार प्लाट में फंसे कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। इसमें 15 कर्मचारी अचेत थे।

सभी को इफ्को स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहा आठ की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें शहर के दो निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया।

फूलपुर इफ्को प्लाट में मंगलवार देर रात काम चल रहा था। उसी समय किसी कारण से एक पाइप लाइन में अमोनिया गैस का रिसीव हो गया। कुछ ही पल में गैस चारों तरफ फैली तो कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। गैस इतनी तेज फैली कि प्लाट के भीतर ही कई कर्मी अचेत हो गए। कर्मचारियों ने चिल्लाना शुरू किया तो प्लाट को बंद कर दिया।

इसके बाद राहत और बचाव का कार्य शुरू हुआ। प्लाट के भीतर से 15 कर्मचारियों को निकाला गया। आननफानन में सभी को इफ्को स्थित अस्पताल में ले जाया गया, जहा डाक्टरों ने असिस्टेंट मैनेजर बीपी सिंह और डिप्टी मैनेजर अभिनंदन को मृत घोषित कर दिया।
रिपोर्ट – मनीष वर्मा, प्रयागराज