mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

प्रयागराज :7 लाख का इनामी डकैत बबली कौल मारा गया !THE INDIAN OPINION

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के आतंक का सबसे बड़ा इनामी डकैत बबली कोल गैंग का मुखिया मारा गया। 7 लाख का इनामी बबली कौल और गैंग का हार्डकोर मेंबर दो लाख का इनामी लवलेश कोल भी ढेर हो गया, दोनों के शव पुलिस ने चित्रकूट के जंगल में रात भर सर्चिंग करके बरामद किए, सूत्रों के मुताबिक इन डकैतों के शव साथी डकैत अपने साथ ले गए थे ।

बबुली कोल पर लगभग सौ से जयादा आपराधिक मुकदमे है जिनमें हत्या , अपहरण , लूट , डकैती समेत अन्य मामलों में वांछित था ।बबुली कोल , इसके साथ मारा गया लवलेश कोल भी लगभग 2 लाख का इनमिया था ।

सूत्रों के अनुसार ऐसी खबर है कि 8 सितम्बर को अपहरण की फिरौती की रकम को लेकर गैंग में टकराहट हुई और गैंग के ही सदस्य लाले कोल ने दोनों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है । और लाले कोल ने धारकुण्डी थाना (mp ) में सरेन्डर भी करने की खबर है । उधर पुलिस का कहना है कि ये दोनों डकैत पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं।

इस गैंग के खात्मे से बुंदेलखंड के पाठा इलाके में शांति बहाली में अब मदद मिलेगी । क्योंकि बबुली कोल का बहुत ज्यादा खौफ था।

रिपोर्ट -मो. अफज़ाल
प्रयागराज