प्रियंका गांधी के प्रयागराज के आगमन से पूर्व उत्साहित कांग्रेसियो ने सोशल साइट्स पर ये पोस्टर किया वायरल

प्रयागराज दौरे पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी पूर्वी जोन प्रभारी प्रियंका गांधी के आगमन से पूर्व उत्साहित कांग्रेसियो ने सोशल साइट्स पर एक पोस्टर वायरल किया है जिसमे लिखा गया है की,

“माँ गंगा ने बुलाया” ,
“बेटी प्रियंका चली आई”

प्रियंका गांधी 18 मार्च को प्रयागराज से चुनाव अभियान शुरु करेंगी। प्रयागराज से जलमार्ग के जरिये प्रियंका गांधी वाराणसी तक जाएँगी, और गंगा की धारा से यूपी में अपना वजूद खोई कांग्रेस की जमीन तराशने का प्रयास करेंगी। 2014 के लोकसभा चुनाव में PM मोदी ने वाराणसी से चुनाव लड़ते हुए सियासी मंचो से बयान दिया था की माँ गंगा ने बुलाया है। जिसका जवाब देने के लिये प्रियंका गांधी नेहरू गांधी परिवार का पैतृक शहर संगम नगरी प्रयागराज से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद कर PM मोदी को चुनौती देंगी।
प्रयागराज से द इंडियन ओपिनियन के लिए मनीष वर्मा की रिपोर्ट..