mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

फतेहपुर : कपड़े की दुकान में नकब लगाकर चोरी, नकदी और हजारों रुपए के कपड़े चोरी

जिले में बेखौफ चोरो ने बीती रात कपड़े की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया नकब लगाकर दुकान में हुई इस चोरी में चोरों ने नकदी और हजारों रुपये के कपड़े पार कर दिए। जिले के ललौली थाने के बहुआ कस्बे में हुये इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।


जिले के हरिरामपुर गांव का रहने वाला राजकुमार नामक युवक ने हाल ही में रेडीमेड कपड़े की दुकान खोली थी। चन्देल मार्केट में यादव गारमेंट्स नाम से खोली गई इस दुकान में चोरो ने बीती रात पीछे से दुकान की दीवार को तोड़कर इस घटना को अंजाम दिया। सुबह लोगो ने जब दीवार में नकब लगी देखी तो राजकुमार को सूचना दी और वह मौके पर आए।

राजकुमार ने बताया कि उसने हाल ही में कर्ज लेकर परिवार चलाने के लिए कपड़े की दुकान खोली थी दुकानदार का कहना था कि चोरो ने नकदी और कपड़े चुराए है, कपड़ो के मिलने के बाद कितने रुपये के कपड़े चोरी हुए है इसकी सही जानकारी हो पाएगी। इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
चोरी की इस घटना के बारे में ललौली थाना प्रभारी सन्दीप तिवारी ने बताया कि चोरी की घटना की एफआईआर अज्ञात में दर्ज कराई गई है। उनका कहना था कि जल्द ही घटना में शामिल रहे बदमाशों के नाम का खुलासा कर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- विनीत कुमार, फतेहपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *