फतेहपुर: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार सवार चार लोग गंभीर घायल, कानपुर रेफर।

फतेहपुर : तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों में सोनाली उम्र 25 वर्ष पत्नी संदीप कटियार निवासी किदवई नगर कानपुर तथा उनकी 2 वर्षीय पुत्री परी देवी, आरसीएस पटेल उम्र 45 वर्ष निवासी बाबा कुटी किदवई नगर कानपुर तथा उनका 13 वर्षीय पुत्र सक्षम पटेल गंभीर घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा गया मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने सभी की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद हैलट कानपुर रेफर कर दिया। बताते चलें कि कार सवार सभी लोग कानपुर शहर के किदवई नगर से फतेहपुर जनपद के ललौली थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे।

रिपोर्ट -विनीत कुमार फतेहपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *