फतेहपुर: दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने गया युवक डूबा, चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन।

रिपोर्ट- मनीष पाल,

फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र में यमुना नदी के दामपुर घाट पर दोस्तों के साथ नहाने गया युवक यमुना नदी में डूब गया। साथ नहाने आये दोस्तों ने मामले को लेकर परिजनों को अवगत करवाया। उसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस व प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश शुरू कर दी हैं। युवक की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम को बुलाया हैं। जो निरंतर युवक की तलाश के प्रयास कर रहे हैं।

गांव कुसुम्भा निवासी राजू सिंह का 20 वर्षीय पुत्र हैप्पी अपने दोस्त के साथ रविवार को सुबह यमुना नदी पर नहाने के लिए गया था। नहाते समय तेज़ बहाव में आ गया, जिसके बाद वह पानी में डूब गया।

हैप्पी को डूबता देख  साथ नहा रहे दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सका। मामले को लेकर ग्रामीणों व परिजनों को अवगत करवाया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासिक अधिकारियों ने युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया हैं। जो निरतंर यमुना नदी में डूबे युवक की तलाश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *