रिपोर्ट – मनीष सिंह,
लखनऊ – यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने संगठन को और मजबूत करने के लिए अपनी नई टीम घोषित की। यूपी बीजेपी में 7 नए महामंत्री, 16 प्रदेश उपाध्यक्ष, 16 प्रदेश मंत्री और 2 कोषाध्यक्ष बनाए गए।
जेपीएस राठौर, गोविंद नारायण, अश्विनी त्यागी, अमरपाल मौर्या, सुब्रत पाठक, अनूप गुप्ता और प्रियंका रावत भी प्रदेश महामंत्री बनीं। राजनाथ सिंह के बेटे और विधायक पंकज सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गए, वहीं विजय बहादुर पाठक की जिम्मेदारी और बढ़ी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गए।
दयाशंकर सिंह,सुरेंद्र नागर लक्ष्मण आचार्य,कांता कर्दम, सलिल विश्नोई, सतपाल सैनी, पदमसेन चौधरी, नीलम सोनकर, कमलावती सिंह, प्रकाश पाल, संतोष सिंह, देवेंद्र चौधरी, बृज बहादुर उपाध्याय और सुनीता दयाल को उपाध्यक्ष बनाया गया।
चंद्रमोहन सिंह, संजय राय, सुभाष यदुवंश, पूनम बजाज समेत 16 लोगों को प्रदेश मंत्री बनाया गया। मनीष कपूर, संजीव अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। 2022 चुनाव के लिए स्वतंत्र देव ने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं।