बलरामपुर :- मिशन शक्ति का तीसरा चरण शुरू, जिले की 75 शसक्त महिलाओं को मिला सम्मान

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में समारोहपूर्वक मिशन शक्ति का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर की धरती से ही मिशन शक्ति के पहले चरण का शुभारम्भ किया था। एमएलके महाविद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी श्रुति व जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

पहले तो कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित मिशन शक्ति के कार्यक्रम को प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव देखा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद मंच पर मौजूद डीएम श्रुति, एसपी हेमंत कुटियाल, जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी ने अपने अपने क्षेत्रों में महिलाओं के उत्थान के लिए काम करने वाली 75 महिलाओं को प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में सम्मानित हुई महिलाएं :-

कार्यक्रम में सम्मान पाने वाली महिलाओं ने उनका प्रयास रहेगा कि वे इसी तरीके से समाज के लिए कार्य करती रहेंगी। वहीं, गैसड़ी विधायक शैलेश प्रताप सिंह शैलू ने कहा कि योगी सरकार महिलाओं को सम्मान के साथ साथ स्वावलम्बी और आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है।

क्या बोले विधायक गैंसड़ी :-

विधायक शैलेश सिंह ने कहा कि आज रह क्षेत्र में महिलाएं काम कर रही है। पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ बड़े पैमाने पर छेड़खानी की जाती थी। लेकिन अब योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में साढ़े चार साल की सरकार में किसी की हिम्मत नहीं है कि महिलाओं के साथ अभद्रता कर सके।

क्या बोले अपर जिलाधिकारी :-

अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि मिशन शक्ति योजना की शुरुआत यही से पिछले साल अक्तूबर में हुई थी। तब से लेकर अब तक का यह तीसरा चरण है। इस योजना के तहत महिलाओं को सरकारी योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही तमाम योजनाओं के जरिए उन्हें जोड़ा जाएगा, जिससे उनके स्वावलंबन को गति मिल सके।

रिपोर्ट – योगेंद्र त्रिपाठी, बलरामपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *