बाराबंकी:तहसील नवाबगंज में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

बाराबंकी।आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की श्रृंखला के अन्तर्गत माह दिसम्बर, 2020 के तृतीय मंगलवार को तहसील नवाबगंज में जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 131 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। मौके पर 06 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग से सम्बन्धित 73 प्रार्थना पत्र, पुलिस विभाग से सम्बन्धित 32 प्रार्थना पत्र, विकास विभाग से सम्बन्धित 06 प्रार्थना पत्र, विद्युत विभाग से सम्बन्धित 04 प्रार्थना पत्र तथा अन्य विभागों  से सम्बन्धित 16 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए।

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान निर्देश दिया कि 15 दिसम्बर, 2020 से 30 दिसम्बर, 2020 के मध्य राजस्व/तहसील अधिकारियों द्वारा भ्रमण कर राजस्व ग्रामों में खतौनी का पढ़ा जाना तथा लेखपाल द्वारा वरासत हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त करें, उन्हें आनलाइन भरे जाने का कार्य किया जायेगा। अभियान के स्थलीय पर्यवेक्षण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को नामित किया गया है। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक डाॅ0अरविन्द कुमार चतुर्वेदी, मुख्य विकास अधिकारी मेधा रूपम, मुख्य चिकित्साधिकारी, उपजिलाधिकारी नवाबगंज, जिला कृषि अधिकारी,अपर जिला सूचनाधिकारी,तहसीलदार सहित सम्बन्धित समस्त विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट–नितेश मिश्रा /सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *