बाराबंकी: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू हुआ स्वागत

बाराबंकी। कांग्रेस पार्टी 2022 का विधानसभा का चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी, कार्यकर्ताओं के मान सम्मान से कोई समझौता नही होगा। कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता सम्पूर्ण ऊर्जा के साथ कांग्रेस पार्टी की नीतियों, सिद्धान्तों तथा अपने संघर्ष को जन-जन तक पहुंचाकर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करें।

उक्त संदेश उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू विधायक ने आज गोरखपुर से राजधानी लखनऊ जाते समय चौपुला पर कांग्रेसजनों द्वारा स्वागत किये जाने के पश्चात् कांग्रेसजनों से चर्चा के दौरान कहा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा की अगुवाई में स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से मो. आरिफ, अजीत वर्मा, संजीव मिश्रा, मुइनुद्दीन अंसारी, रामचन्द्र वर्मा, नागेन्द्र बाजपेयी, शिबू खान, चंदन बाजपेयी, महेन्द्रपाल वर्मा, तरूण खन्ना, श्रीकान्त मिश्रा सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

रिपोर्ट-सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *