बाराबंकी: एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद तमंचा मय दो कारतूस बरामद।

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण रखने के लिए सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ0 अवधेश सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी फतेहपुर योगेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष बड्डूपुर गजेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में आवश्यक कार्यवाही की गई।

दिनांक 12.03.2021 को थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त वारिश अली पुत्र अशरफ अली निवासी भिटौरा थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर को समरदा मोड़ थाना बड्डूपुर से गिरफ्तार किया गया है । तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 12 बोर मय दो अदद कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। उक्त सम्बन्ध में थाना बड्डूपुर पर मु0अ0सं0 43/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

उक्त गिरफ्तार अभियुक्त का बहुत पुराना आपराधिक इतिहास है। उक्त अभियुक्त जनपद सीतापुर के 6 मुकदमों में वांछित है।

पुलिस टीम थानाध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह, उ0नि0 घनश्याम सिंह, का0 शिवम कटियार, का0 आरव सिंह थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी शामिल रहे।

रिपोर्ट नितेश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *