mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: कांग्रेस की भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान का अजय कुमार लल्लू ने किया नेतृत्व।

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (विधायक) ने आज क्रान्ति दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान पर विधानसभा क्षेत्र बाराबंकी में दशहराबाग स्थित मैदान से चलकर तहसील स्तर पर आयोजित प्रदर्शन मार्च का शुभारम्भ करते हुए व्यक्त किये।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 अगस्त 2021 को विधानसभा क्षेत्र बाराबंकी, विधानसभा क्षेत्र कुर्सी एवं विधानसभा क्षेत्र हैदरगढ़ में भाजपा गद्दी छोडो मार्च का आयोजन किया गया जिसमें विधानसभा क्षेत्र कुर्सी के मार्च की अगुवाई पूर्व विधायक राजलक्ष्मी वर्मा एवं हैदरगढ़ मार्च की अगुवाई राज्यसभा सदस्य ए.पी.गौतम ने किया तथा विधानसभा क्षेत्र बाराबंकी के भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च जो महंगाई, कृषि कानून, गिरती कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न, गन्ना मूल्य के भुगतान आदि गम्भीर मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय प्रदेश प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देश पर आयोजित किया गया था उसकी शुरूआत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्यजोन के अध्यक्ष तनुज पुनिया, कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा की अगुवाई में सैकड़ो कांग्रेसजनों के साथ दशहराबाग, नाका सतरिख, मुंशीगंज, लखपेड़ाबाग, बेगमगंज मोड़, कोतवाली, देवा तिराहा, जिला पंचायत, उपनिबंधक कार्यालय, कचेहरी होते हुए तहसील पर गगनभेदी सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन के पश्चात् समाप्त हुआ।

भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान की शुरूआत के पूर्व कांग्रेसजनो के सम्बोधन में अनुसूचित जाति विभाग मध्य जोन के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने कांग्रेसजनो में जोश भरते हुए कहा कि प्रदेश की योगी सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते समाज के हर वर्ग में सरकार के खिलाफ रोष व्याप्त हैं। प्रदेश की आवाम के हित में इस सरकार का जाना जरूरी हैं और कांग्रेस पार्टी ने आज के ऐतिहासिक दिन जिस दिन इस देश की आवाम ने महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू की अगुवाई में अंग्रेजो भारत छोड़ो आन्दोलन की शुरूआत करके इस देश को गुलामी से छुटकारा दिलाया था उसी तरह सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की अगुवाई में कांग्रेसजनों भाजपा गद्दी छोडो अभियान की शुरूआत कर 2022 में प्रदेश की आवाम को तथा 2024 में देश की आवाम को भाजपा की दमनकारी, किसान, महिला, नौजवान विरोधी सरकार से मुक्ति दिलाने का बीड़ा उठाया हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने अपने संक्षिप्त सम्बोधन में सफल कार्यक्रम की आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान में इतनी भारी संख्या में आपकी मौजूदगी इस बात का सबूत हैं कि प्रदेश से भाजपा सरकार जाना तय हैं और आपके संघर्ष से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना तय हैं। कांग्रेस पार्टी कहने में नही करने में विश्वास करती हैं, हम बड़ा बोल नही बोलते लेकिन आवाम की समस्याओं पर संघर्ष करके कांग्रेस पार्टी की सरकार प्रदेश में हर हाल में बनायेंगे यह विश्वास दिलाते हैं। नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता परेशान ही नही व्याकुल हैं। अरशद इकबाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता प्रदेश में 2022 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिये कटिबद्ध हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष गौरी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसान, नौजवान, महिला विरोधी सरकार है, जनहित में इसका जाना आवश्यक हैं।

भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, तनुज पुनिया, मो. मोहसिन, अरशद इकबाल, गौरी यादव, राजेन्द्र वर्मा, सरजू शर्मा, के.सी.श्रीवास्तव, शबनम वारिस, सिकन्दर अब्बास रिजवी, गुलजार अंसारी, इरफान कुरैशी, रामचन्दर वर्मा, रामहरख रावत, रमेश कश्यप, संजीव मिश्रा, अखिलेश वर्मा, प्रदीप वर्मा, मुइनुद्दीन अंसारी, शब्बर रिजवी, अम्बरीश रावत, विशाल वर्मा, मो. आरिफ, तस्लीमन खान, सोनम वैश्य, फरजाना खान, शुभम बाल्मीकि, रवी वाल्मीकि, श्रीकान्त मिश्रा, आनन्द गौतम, प्रदीप मौर्या, रवि यादव, जाफर अहमद, फरीद अहमद सहित सैकड़ो कांग्रेसजनों ने बढ़चढ़कर हिस्सेदारी निभायी।

रिपोर्ट-सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *