mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: कांग्रेस पार्टी जनपद की सभी 57 जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन में समर्थित प्रत्याशी उतारेगी- पीएल पुनिया

बाराबंकी। कांग्रेस पार्टी गांव की सरकार का चुनाव मजबूती से लड़कर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी के समर्थित ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जिला पंचायत सदस्य पद का समर्पित प्रत्याशी बनायेगी, पार्टी के समर्थित प्रत्याशी अच्छी संख्या में जीत दर्ज करेंगे। भाजपा सरकार की गलत नीतियों, बिगड़ी कानून व्यवस्था, जंगल राज के चलते ग्रामीण अंचल में भय का वातावरण है। जनता देश के अन्नदाता की उपेक्षा से नाराज़ है और भाजपा सरकार से छुटकारा चाहती है जिसकी शुरूआत वह पंचायत चुनाव से करने जा रही है। पार्टी के ऊर्जावान कार्यकर्ता पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने के लिये जुट जायें।

उक्त उद््गार छत्तीसगढ राज्य के प्रभारी पूर्व सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया ने आज अपने ओबरी आवास पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सम्बन्ध में विधानसभा क्षेत्र जैदपुर के विकास खण्ड हरख के कांग्रेसजनों से पार्टी प्रत्याशी चयन बैठक के दौरान व्यक्त किये। बैठक की अध्यक्षता विकास खण्ड हरख के कांग्रेस अध्यक्ष पुत्तू लाल वर्मा तथा संचालन विधानसभा जैदपुर के प्रभारी महासचिव के0सी0 श्रीवास्तव ने किया।

पूर्व सांसद श्री पुनिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनपद की सभी 57 जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन मे पार्टी के समर्थित प्रत्याशी उतरेगी। एक – एक सीट से कई-कई आवेदन आ चुके है प्रत्येक विकास खण्ड के वरिष्ठ कांग्रेसजनों से राय के बाद पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा की जायेगी। आज विकास खण्ड हरख की तीन जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में प्रत्याशी चयन की मंत्रणा है कल विकास खण्ड मसौली की चर्चा हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी के समर्थित जिला पंचायत सदस्यों को चुनाव में जिताने की जिम्मेदारी पार्टी के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता की होगी। यदि आपने आवाम को यह एहसास दिला दिया कि कांग्रेस पार्टी का समर्थित प्रत्याशी ही भाजपा की निरंकुश सरकार के प्रत्याशी से लड़ रहा है तो यकीन मानिये जीत आपकी होगी।

विकास खण्ड हरख के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी मंत्रणा बैठक में मुख्यरूप से सुरेश चन्द्र वर्मा, सरजू शर्मा, वीरेन्द्र प्रताप यादव, अजीत वर्मा, मंशाराम, अनिल कुमार, विजय कुमार, रामनरायण, मो0 नसीर, सै0 सुहेल अहमद, अतीक अहमद, राम सिंह, नागेन्द्र कुमार, योगेन्द्र प्रसाद, उदय सिंह, अमर सिंह, हरि प्रसाद, सुरेनद्र कुमार राघवेन्द्र सिंह, अवधेश कुमार , राजकुमार, मो0 हसनैन, राम नरेश वर्मा, राम धीरज, ऊदल सिंह सहित दर्जनो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

रिपोर्ट–सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *