mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी जिला प्रशासन की पहल, उचित कीमत में उपलब्ध कराएंगे होम आइसोलेशन किट!

रिपोर्ट – नितेश मिश्रा,

बाराबंकी। जनपद बाराबंकी में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है ऐसे समय में संक्रमण के जोखिम का सामना करते हुए जिला प्रशासन लगातार सक्रिय रहकर मरीजों को इलाज मुहैया कराने से लेकर उन्हें आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने में प्रयासरत है।

द इंडियन ओपिनियन की टीम से खास बातचीत में बाराबंकी के जिला मजिस्ट्रेट डॉ आदर्श सिंह ने बताया कि जनपद में कोविड  अस्पतालों की पर्याप्त संख्या एवं बेड की उपलब्धता भी है। वर्तमान समय में शासन के निर्देशों के क्रम में कैंप लगाकर कोविड की जांच की जा रही है तथा संक्रमित पाए जाने वाले लोगों को इलाज मुहैया कराने के लिए उन्हें अस्पताल या फिर सामान्य लक्षण वाले व्यक्तियों को होम आइसोलेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

      होम आइसोलेशन वाले मरीजों को आइसोलेट करने से पहले यह सुनिश्चित कर लिया जाता है कि उनके घर में पृथक शौचालय एवं पृथक कक्ष की उपलब्धता है अथवा नहीं जिसके पश्चात होम आइसोलेशन का निर्णय लिया जाता है।  होम आइसोलेशन वाले मरीजों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप तथा होम आइसोलेशन के लिए संजीवनी एप्प डाउनलोड करवाया जाता है तथा सामान्य लक्षण वाले मरीजों को ही होम आइसोलेशन में रखा जाता है।
इसके साथ ही उन्हें कंट्रोल रूम का नंबर भी उपलब्ध करा दिया जाता है। यदि संक्रमित व्यक्ति की तबीयत खराब होती है अथवा वह किसी भी तकलीफ का सामना करते हैं तो ऐसी दशा में व कंट्रोल रूम को फोन कर सकते हैं जिससे उन्हें तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा सके एवं उनका सुचारू रूप से इलाज किया जा सके।
          होम आइसोलेशन के मरीजों को दवा आदि की उपलब्धता के लिए जनपद बाराबंकी में जिला अधिकारी के द्वारा एक विशेष प्रयास किया जा रहा है।

जिला अधिकारी डॉक्टर आदर्श सिंह द्वारा बताया गया जनपद के प्रमुख मेडिकल स्टोर संचालकों से इस संबंध में वार्ता की जा रही है एवं शीघ्र ही कोरोनॉ संक्रमित होम आइसोलेटेड रोगियों के लिए एक विशेष प्रकार की मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएगी जिसमें पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, दवाएं मल्टीविटामिन टैबलेट्स ,एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं भी उचित कीमत में रहेंगी। 

जिलाधिकारी द्वारा बताया गया एवं आइसोलेशन वाले मरीजों को दवाओं आदि के संबंध में आ रही समस्या का निदान करने के लिए यह विशेष प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *