बाराबंकी। राधास्वामी सम्प्रदाय को मानने वाले व्यक्तित्व एवम नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन राजीव गांधी का आज लखनऊ स्थित एक अस्पताल में इलाज दौरान निधन हो गया। स्व0 चौधरी अपने पीछे पत्नी एवम तीन पुत्र सहित भरा परिवार छोड़ गए। निधन की ख़बर मिलते है जनपद में शोक की लहर दौड़ गयी।
नगर पालिका चैयरमैन रहते हुए वह कुशल प्रशासक थे। एक समाजसेवी के रूप में उनका व्यक्तित्व किसी परिचय का मोहताज नही है। बाराबंकी क्षेत्र की लोक परंपराओं और इतिहास में विशेष रुचि रखते हुए उनके द्वारा संस्कृत विद्यालय का संचालन भी किया गया। जनसेवक के रूप में श्री चौधरी ने अपनी गहरी छाप छोड़ी है।
पूर्व चेयरमैन सांस्कृतिक एवम धार्मिक गतिविधियों में बढ़ चढ़ का हिस्सा लेते और नागेस्वर नाथ मंदिर से उनका खास जुड़ाव था। श्री चौधरी का इलाज लखनऊ स्थित चंदन हॉस्पिटल में चल रहा था जहाँ आज प्रातः 7 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। श्री चौधरी का अंतिम संस्कार आज सायं 4 बजे नागेश्वर नाथ स्थित शमशान में किया जाएगा।
रिपोर्ट- प्रदीप पांडेय।